{"_id":"5c115b99bdec22413f5da8f1","slug":"three-dead-including-women-in-accidents-in-unnao","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में महिला समेत तीन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसों में महिला समेत तीन की मौत
unnao
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
road accident 12
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग थानाक्षेत्रों में हुई मार्ग दुर्घटनाओं में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं महिला होमगार्ड समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
अजगैन कोतवाली के छतईखेड़ा गांव निवासी सुपाता (38) पत्नी रामकुमार अपने बेटे अमरनाथ के साथ बाइक से सदर कोतवाली के सरैंया निवासी बहन केशाना की बेटी की शादी में जा रही थीं। लखनऊ बाईपास के पास वह बाइक से गिर गईं। सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति रामकुमार ने बताया बारात मंगलवार को आई थी। उसमें न पहुंच पाने से वह विदाई से पहले शामिल होने के लिए निकली थी।
सोहरामऊ के सहरावां गांव निवासी रामेश्वर मंगलवार सुबह दो भैंस लोडर में लादकर मंगतखेड़ा बाजार जा रहे थे। लोडर गांव का मुन्नाअली चला रहा था। साथ में गांव के वली (35) पुत्र अमीर अली व रामेश्वर के ससुर थे। मंगतखेड़ा कांथा मार्ग पर रायपुर के सामने लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वली गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि साथ रहे लोगोें को मामूली चोटें आईं। जिला अस्पताल में वली को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
तीसरी घटना में अजगैन कोतवाली के नवाबगंज में हाईवे किनारे खड़े ट्रक में डामर लदा ट्रक घुस गया। हादसे में क्लीनर मध्यप्रदेश जिले के बैरा शिवपुरी के गांव जाफरपुर निवासी लवकुश (20) पुत्र पप्पू यादव की मौत हो गई। हादसे में गांव का ही चालक धर्मवीर (24) पुत्र बनवारी बच गया। चालक धर्मवीर ने बताया डामर हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन का था और मुंबई से मुजफ्फरपुर जा रहा था। मौत की खबर उसके घर पहुंचते ही मां रानी व अन्य परिजन बेहाल हैं।
चौथी घटना में कांशीराम कालोनी निवासी शशिकांती (45) पत्नी सुदेश कुमार महिला थाने में होमगार्ड हैं। बुधवार को उनकी ड्यूटी आशा ज्योति केंद्र में लगी थी। वह ड्यूटी के लिए अस्पताल पहुंची, तभी गेट पर तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गईं। महिला होमगार्ड का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।