फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   theft incident in two houses amounting to rupees 10lakhs

दो घरों में दस लाख की चोरी

Tue, 26 Jul 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Tue, 26 Jul 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
theft incident in two houses amounting to rupees 10lakhs
बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

सफीपुर में चोरों ने एक परिषदीय स्कूल के प्रधानाध्यापक और बांगरमऊ में घर पर  अकेले रह रही महिला के घर को निशाना बनाया। बांगरमऊ में पीड़ित महिला ने कोतवाली में चोरी की घटना की तहरीर दी है जबकि सफीपुर में प्रधानाध्यापक ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करने को प्रार्थनापत्र दिया है।  

विज्ञापन

सफ ीपुर प्रतिनिधि के अनुसार उच्च प्राइमरी स्कूल के प्रधानाध्यापक के घर पर चोरों ने धावा बोलकर लाखों के जेवर व नगदी पार कर दी। छत पर सो रहे परिजन सुबह जब नीचे आए तो मुख्य द्वार खुला देखकर घटना जान सके। ग्राम ब्रजपालपुर निवासी लालचंद्र ग्राम पीखी के उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। रविवार रात वह परिवार के साथ घर की छत पर सो रहे थे। सुबह जब नीचे आए तो घर का मुख्य दरवाजा खुला देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। कमरे का सामान अस्त-व्यस्त था। बक्से व दो पेटियों में रखा जेवर व नगदी गायब थे। बाद में बक्से व पेटियां गांव के बाहर किशनपाल के खेत में पड़े मिले। गृहस्वामी ने दस लाख रुपये के जेवर और एक लाख की नगदी गायब होने की जानकारी दी है। उधर, कोतवाल हनुमान प्रसाद पांडे ने बताया कि प्रार्थनापत्र मिलने के बाद छानबीन के लिए पुलिस टीम गांव भेजी गई है। कोतवाल पहले से ही घर में चोरों के घुसे होने का अंदेशा जताया है। उनका कहना है कि संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन



जल्द बेटी की होनी है शादी, घटना से सदमे में परिजन
बांगरमऊ संवाददाता के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दुल्लापुरवा मजरा कारीमुद्दीनपुर निवासी चंद्रकली घर पर अकेले रहती है। पति विष्णु व बेटा जीतू दिल्ली में रहकर एक फैक्ट्री में काम करते हैं। रविवार की रात वह दरवाजे पर ताला लगा खाना खाकर छत पर सोने चली गई। सोमवार सुबह नींद खुलने पर जब वह छत से नीचे आई तो कमरे में सामान बिखरा देखकर वारदात होने की जानकारी हुई। कोतवाली में दी गई तहरीर में चंद्रकली ने बताया कि चोर घर में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे 22 हजार रुपये नगद और करीब दो लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर व कपड़े उठा ले गए। पीड़िता ने चोर के पहले से ही घर में घुसे होने की आशंका जताई है। महिला ने बताया कि बेटे की शादी के लिए खरीदा गया जेवर और उसके भी आभूषणों को चोरों ने पार कर दिया है। मामले की तहरीर मिलने पर बांगरमऊ कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed