{"_id":"9544f5c5e7aa51bf5f0b217db40515ae","slug":"theft-hindi-news-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान के घर पांच लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राम प्रधान के घर पांच लाख की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 27 Feb 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अचलगंज। थानाक्षेत्र में एक ग्राम प्रधान के घर में धावा बोलकर चोर जेवर नगदी समेत करीब पांच लाख का माल ले उड़े। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अचलगंज थानाक्षेत्र के कोरारीखुर्द गांव निवासी ग्राम प्रधान शहाबुद्दीन बुधवार रात को शहर में रहने वाले एक रिश्तेदार के यहां शादी में गए थे, जबकि उनकी पत्नी-बच्चे व परिवार के अन्य लोग गांव में ही एक शादी में गए थे।
विज्ञापन
चोरों ने कमरे और अलमारियों के ताले तोड़कर 50 हजार रुपये और चार लाख से अधिक के सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। देर रात शहाबुद्दीन और उनके परिजन घर पहुंचे तब घटना की जानकारी हुई। सूचना पर अचलगंज थाने में तैनात एसआई राममिलन पांडेय मौके पर पहुंचे और तफ्तीश की।
विज्ञापन