फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The son was the killing ground Dayawati

जमीन के लिए दामाद ने की थी दयावती की हत्या

Sun, 06 Nov 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 06 Nov 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
The son was the killing ground Dayawati
clprit - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

आसीवन थानाक्षेत्र के कस्बा रसूलाबाद में माह भर पूर्व महिला की हत्या उसके ही बड़े दामाद ने की थी। सास की करीब दो करोड़ की आठ बीघे जमीन पर दामाद की नजर थी। जमीन के लालच में उसने अपनी सास का गला घोट दिया था। मोबाइल की टावर लोकेशन से पुलिस ने घटना का खुलासा किया। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मालूम हो कि आसीवन थानाक्षेत्र के कस्बा रसूलाबाद के मोहल्ला देसाई नगर निवासी दयावती (53) पत्नी स्व. सुमेर मौर्य का शव बीती 7 अक्टूबर को उसके ही घर में चारपाई पर मिला था। पड़ोस में रहने वाले मुन्नालाल की पत्नी रोज की तरह दूध लेने पहुंची तो हत्या की जानकारी हुई। घटना की सूचना के कुछ ही देर बाद मृतका की बेटियां सुमन पत्नी गेंदेलाल व दीप्ती पत्नी आतेंद्र निवासी खोखापुर सफीपुर भी पहुंच गईं। दोनों बेटियों का विवाह एक ही परिवार में बड़े व छोटे भाई के साथ हुआ है। तफ्तीश में जुटी पुलिस को पता चला कि दोनों दामादों का अपनी सास (मृतका) से जमीन को लेकर पूर्व में विवाद भी हुआ था। जमीन के लालच में पहले बड़ी बेटी सुमन व उसका पति गेंदेलाल दयावती के साथ ही रहते और खेती करता था। करीब दो साल पहले जमीन को अपने नाम कराने की बात को लेकर गेंदेलाल का सास से झगड़ा हुआ तो सास ने बेटी-दामाद को अपने घर जाने को कह दिया था। मृतका दयावती के पति सुमेर की करीब बीस साल पहले मौत हो चुकी है। बड़े दामाद के जाने के बाद दयावती ने पड़ोसी नन्हके को खेत बटाई दिए थे। पिछले साल दयावती ने खेत अपने देवर के बेटे मुन्ना को बटाई पर दिए थे। इसके बाद से ही दामाद गेंदेलाल को शक हुआ कि उसकी सास जमीन अपने भतीजों को दे देगी। इसी को लेकर घटना वाली रात गेंदेलाल सास के घर पहुंचा और चारपाई पर सो रही सास का गला घोटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

हत्यारे तक ऐसे पहुंची पुलिस
आसीवन थानाध्यक्ष रंधा सिंह यादव ने बताया कि मृतका जमीन अपने दोनों दामादों (दोनों सगे भाई) को देने के लिए राजी नहीं हुई तो घटना वाली रात छह अक्तूबर को दामाद गेंदेलाल सास के घर पहुंचा और गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह रात के अंधेरे में ही वापस अपने घर चला गया। घटना के खुलासे में जुटी पुलिस ने संदिग्धों की मोबाइल की सीडीआर और टावल लोकेशन खंगाली तो गेंदेलाल फंस गया। पुलिस को दिए गए बयान में गेंदेलाल ने लखनऊ सब्जी बेचने जाने की बात बताई। उसने एक साल से सासुराल न जाने की भी बात कही लेकिन मोबाइल टावर की लोकेशन में घटना वाली रात गेंदेलाल का मोबाइल रसूलाबाद में था। सास की हत्या करने के बाद उसने अपना मोबाइल फोन भी स्विच आफ कर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed