{"_id":"5855928a4f1c1b310e64aea9","slug":"the-shovel-cut-from-old-land-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में वृद्ध को फावड़े से काट डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन विवाद में वृद्ध को फावड़े से काट डाला
Sun, 18 Dec 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Sun, 18 Dec 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
Link Copied
असोहा थाना क्षेत्र के गांव शिवगढ़ में खेत में मेड़ काटने के विवाद में पड़ोसियों ने फावड़े से वृद्ध को काट डाला। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। सीओ पुरवा सुशील कुमार गांव पहुंचे आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। शिवगढ़ गांव के मजरा सेरवईया निवासी रामआसरे रावत (60) का गांव के ही रामसजीवन यादव से खेत की मेड़ काटने को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। दस दिन पहले भी इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था। शनिवार को रामआसरे खेत में पाटा लगाने गया था। पहले से अपने खेत में मौजूद रामसजीवन से कहासुनी शुरू हो गई। दोनों में विवाद इतना बढ़ा कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई। रामसजीवन ने वृद्ध के सिर पर फावड़े से ताबड़तोड़ वार कर दिए। लहूलुहान रामआसरे खेत में ही गिर गया। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने मृतक के बेटे विनोद व प्रमोद को घटना की सूचना दी। इस पर वे खेत में पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस से राम आसरे को जिला अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के बेटे विनोद की तहरीर पर पुलिस ने रामसजीवन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।