फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The mute teenager rape

मूक किशोरी से किया दुष्कर्म

Thu, 26 Jan 2017 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Thu, 26 Jan 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
The mute teenager rape
पंचकूला गैंगरेप केस - फोटो : अमर उजाला

 परिजनों ने मौके से भाग रहे आरोपी को पकड़ लिया और यूपी 100 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को थाने ले गई और वहां से यह कहते हुए छोड़ दिया कि पीड़िता मूक है और वह बयान नहीं दे सकती। थाना क्षेत्र के गांव निवासी मूक किशोरी सुबह शौच के लिए घर से निकली थी। रास्ते में उसे गांव के ही एक दबंग युवक ने पकड़ लिया औक गांव के बाहर एक खंडहर में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी देर तक जब युवती घर नहीं आई तो परिजन उसे ढूंढने निकले। कुछ देर बाद गांव के बाहर स्थित खंडहर के पास गए तो आवाज सुनी। वे खंडहर में पहुंचे तो वहां युवक व मूक किशोरी मिले। भाग रहे युवक को किशोरी के परिजनों ने धर दबोचा। परिजनों को देखकर किशोरी ने उन्हें इशाराें में आपबीती सुनाई। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर गई और आरोपी को थाने ले गई और बाद में उसे छोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने यह कहकर आरोपी को छोड़ दिया कि किशोरी मूक है। वह बयान नहीं दे पाएगी। हालांकि थानाध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed