{"_id":"b7599360f5f446ecc8f8b0a1a6cd0da1","slug":"the-loader-driver-killed-by-police-in-illegal-collection-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की वसूली में गई लोडर चालक की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की वसूली में गई लोडर चालक की जान
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 25 Dec 2014 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनगंज/उन्नाव। हसनगंज थाना क्षेत्र में वाहनों से वसूली कर रहे पिकेट ड्यूटी जवानों को रुपये और अमरूद की पेटी देने जा रहे किसान को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया।
विज्ञापन
हादसे के बाद सिपाहियों ने ट्रक चालक से मोटी रकम लेकर मौके से भगा दिया। बुधवार तड़के हुई इस घटना से आक्रोशित भीड़ ने बांगरमऊ-लखनऊ मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर पहुंचे सीओ ने घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया इसके बाद लोग शांत हुए। हंगामा और प्रदर्शन के चलते करीब बांगरमऊ-लखनऊ मार्ग करीब चार घंटे जाम रहा।
विज्ञापन
सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन कर रही भीड़ के आक्रोश को देखते हुए कई थानों की पुलिस को मौके पर बुलाया गया।
सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के जूड़ापुरवा गांव निवासी किसान राजेश उर्फ राजू (23) पुत्र गयाप्रसाद के पास अपना टेंपो लोडर है। बुधवार तड़के वह गांव में ही रहने वाले किसान जियालाल, प्रेमशंकर, रामू के अमरूद लादकर लखनऊ की दुबग्गा मंडी में बेचने जा रहा था।
हसनगंज थानाक्षेत्र के मोहान कसबा में पुछरा चौराहा पर पिकेट ड्यूटी पर तैनात दो पुलिस जवानों और एक होमगार्ड जवान ने राजेश को रोक लिया और ओवरलोडिंग बताते हुए एक हजार रुपये की मांग की। काफी ना-नुकुर के बाद सिपाही 200 रुपये और एक पेटी अमरूद पर राजी हुए।
मामला तय होने के बाद राजेश सिपाहियों को रुपये और अमरूद की पेटी देने के लिए सड़क पार कर रहा था। तभी बांगरमऊ से लखनऊ की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने राजेश को रौंद दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। किसानों का आरोप है कि हादसे के बाद सिपाहियों ने ट्रक चालक से मोटी रकम लेकर उसे मौके से भगा दिया और खुद भी नजर बचाकर निकल गए। घटना की सूचना पर मृतक के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बांगरमऊ-लखनऊ मार्ग पर जाम लगा दिया।
हसनगंज थानाध्यक्ष प्रदीप यादव ने लोगों को समझाने का प्रयास किया मगर वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद सीओ माजिद अबसार और एसडीएम प्रशांत कुमार भारतीय मौके पहुंचे और मृतक के पिता व अन्य परिजनों को आश्वासन दिया कि घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सीओ के समझाने के बाद लोगों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया। इस दौरान चार घंटे तक बांगरमऊ-लखनऊ मार्ग पर जाम रहा। आसीवन थानाध्यक्ष केके यादव, औरास थानाध्यक्ष राजीव यादव और अजगैन थानाध्यक्ष आरके शर्मा मौके पुलिस बल के साथ मौके पहुंचे।
अवैध वसूली का जिक्र देख दरोगा ने फाड़ी तहरीर
उन्नाव। पिकेट ड्यूटी पर तैनात जवानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की जिद पर अड़े परिजनों को थाने में पुलिस ने जमकर फटकार लगाई और तहरीर भी फाड़कर फेंक दी।
मृतक के भाई अशोक के मुताबिक दरोगा को इस बात पर ऐतराज था कि उसने पुलिस की वसूली की वजह से घटना होने की बात अपनी तहरीर में क्यों लिखी। परिजनों के मुताबिक दरोगा ने साफ शब्दों में कहा कि इस तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज नहीं होगी। एएसपी के आदेश के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।
एएसपी ने एसओ को लगाई फटकार
उन्नाव। थाना पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न कर तहरीर फाड़कर फेंक देने के बाद मृतक के परिजनों ने एक सपा नेता को फोन कर शिकायत की। इसके बाद मामला अपर पुलिस अधीक्षक रामकिशुन यादव के संज्ञान में आया।
एएसपी ने थानाध्यक्ष को निर्देश दिए कि पीड़ित पक्ष जो भी तहरीर दे उसे लेकर रिपोर्ट दर्ज करें। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि पीड़ित को तहरीर में क्या लिखना है या क्या नहीं लिखना यह दरोगा न बताए।