{"_id":"58befda44f1c1b5e3ddc3f4e","slug":"the-knife-in-the-neck-of-the-woman-plunged-30-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के गले में चाकू लगा लूटे 30 हजार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला के गले में चाकू लगा लूटे 30 हजार
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Wed, 08 Mar 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : amar ujala
बेटे के साथ बैंक से 30 हजार की नगदी निकालकर वापस घर जा रही महिला की गर्दन पर नकाबपोश बदमाशों ने चाकू लगा नगदी लूट ली। इसके बाद शोर शराबा करने पर बदमाश जान से मार देने की धमकी देकर भाग निकले। सरेराह हुई लूट की वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने जल्द घटना के खुलासे का आश्वासन दिया है।
शीतलाबक्शखेड़ा के मजरे असरीखेड़ा निवासी संतू लोधी की पत्नी तोता (50) बेटे सुनील के साथ मंगलवार की दोपहर एसबीआई बैंक शाखा भवानीगंज भवन निर्माण के लिए रुपये निकालने गईं थी। खाते से 30 हजार की नगदी निकाल बेटे के साथ वापस लौट रहीं थी। तभी सगौली गांव पार करते ही मोहनखेडा़ खडंजे के पास बाइक सवार लुटेरों ने उनकी बाइक को रोक लिया। लुटेरों ने बाइक की चाबी छीनकर खेत में फेंक दी और महिला को धक्कामार गिरा दिया। महिला की गर्दन पर चाकू रख 30 हजार की नगदी छीन ली।
लूट की वारदात कर युवक जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित रोते बिलखते बैंक पहुंची और मैनेजर को आप बीती सुनाई तो बैंक में मौजूद लोग सन्न रह गए। मैनेजर ने मौरावां पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष दिनेशचंद्र मिश्र ने मां बेटे के सामने बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले मगर किसी की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पीड़ित के साथ थानाध्यक्ष घटनास्थल पहुंचे और गहन छानबीन की। थानाध्यक्ष ने बताया कि बाइक सवारों की तलाश की जा रही है। बहुत जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
हाकी से हमला कर लूटा मोबाइल व पर्स
उन्नाव। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के मदाखेड़ा निवासी एक युवक के चेहरे पर बाइक सवार युवकों ने मोबाइल व पर्स लूट लिया। घटना के समय पीड़ित युवक शहर में एक बारात में शामिल होने आया था। लूट की घटना के बाद पीड़ित युवक ने सदर कोतवाली में घटना की तहरीर दी है।
मदाखेड़ा निवासी गोविंद प्रसाद पुत्र हरीप्रसाद ने कोतवाली में तहरीर में देकर लूट की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता के अनुसार सोमवार रात मंगतखेड़ा से शहर में एक बारात में शामिल होने आया था। इस दौरान लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर बारात की अगवानी के दौरान दो बाइक सवार युवकों ने उसके चेहरे पर हाकी से हमला कर दिया।
जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। इस बीच बाइक सवार युवक उसके हाथ से मोबाइल और पर्स छीनकर भाग निकले। पीड़त ने पर्स में 1 हजार की नगदी व जरूरी कागजात होना बताया है। शहर कोतवाल ने बहुत जल्द मामले का पर्दाफाश करने की बात कही है।