फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Terror of poisonings in roadways buses

रोडवेज बसों में जहरखुरानों का आतंक

Tue, 30 May 2017 12:30 AM IST
उन्नाव
उन्नाव Updated Tue, 30 May 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
Terror of poisonings in roadways buses
जिला अस्पताल में भर्ती जहरखुरानी का शिकार सुनील। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
रोडवेज बसों में जहरखुरानों का आतंक बढ़ता जा रहा है। आए दिन कोई न कोई यात्री जहरखुरानी का शिकार हो रहा है। रोडवेज बस चालक उसका टिकट देखकर सड़क किनारे उतारकर निकल जाते हैं। बाद में राहगीरों की मदद से पुलिस उन्हें भर्ती कराती है। लगातार बढ़ रही जहरखुरानी की घटनाओं पर पुलिस अंकुश नहीं लगा पा रही है। यात्रियों की माने रोडवेज चालक व कंडक्टर भी उनसे मिले होते हैं। रविवार को भी दिल्ली से आ रहा युवक जहरखुरानी का शिकार हुआ। बस चालक उसे सफीपुर कस्बे में उतारकर चला गया। जहरखुरान सबसे अधिक दिल्ली मार्ग पर सक्रिय हैं।

सफीपुर के मरौंदा गांव निवासी राम किशोर का पुत्र सुनील (24) परिवार के साथ लुधियाना में रहता है। वह आटो चालक है। शनिवार को वह लुधियाना से आ रहा था। लेकिन रात में सीधे घर न जाकर दिल्ली में रहने वाली बुआ के यहां रुक गया। रविवार को वह दिल्ली से सफीपुर जाने के लिए रोडवेज बस में बैठा था। रास्ते में जहरखुरानी का शिकार हो गया। रोडवेज बस चालक सफीपुर कस्बे में उसे उतारकर भाग निकला।
विज्ञापन



राहगीरों ने युवक को मरणासन्न स्थित में पड़ा देख सूचना पुलिस को दी। पुलिस उसे सीएचसी लाई। यहां डाक्टर ने जहरखुरानी का शिकार बताया और जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बेहोश सुनील की जेब में पड़े आधार कार्ड से घर वालों को जानकारी दी गई। परिजन सीएचसी पहुंचे और उसे लेकर जिला अस्पताल आए। यहां देर शाम तक उसे होश नहीं आया था। पिता रामकिशोर ने बताया कि बेटे के पास से आईडी के अलावा कुछ भी नहीं मिला है। उसके पास और क्या था। उसके होश में आने के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed