{"_id":"58f904dd4f1c1b1974474a05","slug":"teachers-lock-house-lock-steal-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक मकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक मकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Fri, 21 Apr 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
घर में बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला गणेशगंज में शिक्षक के बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया। गेट और कमरे के ताले तोड़कर 50 हजार रुपये की नगदी और जेवर समेत तीन लाख से अधिक का माल ले गए। घटना के समय शिक्षक दंपति समीप के गांव में भागवत कथा सुनने गए थे। गुरुवार सुबह वह घर पहुंचे तब घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने बांगरमऊ कोतवाली में चोरी की तहरीर दी है।
गणेशगंज निवासी अरुण कुमार द्विवेदी व उनकी पत्नी शिक्षक हैं। बुधवार देर शाम वह दोनों पास के छोटा पुरवा गांव में हो रही भागवत कथा सुनने गए थे। परिवार के अन्य सदस्य पड़ोस में ही रहने वाले अरुण के बड़े भाई के यहां ठहरे थे। घर बंद देख चोरों ने गेट का ताला तोड़ा और घर के अंदर कमरों व अलमारियों के ताले तोड़कर 50 हजार रुपये की नगदी व ढाई लाख के जेवर चोरी कर ले गए। गुरुवार सुबह अरुण व उसकी पत्नी घर पहुंची तब घटना की जानकारी हुई। चोरी की जानकारी पर लोगों का मजमा लग गया। बांगरमऊ कस्बे में लगातार चोरियों से लोग दहशत में हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है।