{"_id":"5a09e6094f1c1b68678bb684","slug":"student-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र ने फांसी लगाकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो/ उन्नाव
Updated Tue, 14 Nov 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
विदित कटियार (फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांगरमऊ। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नौनिहालगंज मेें छात्र ने फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के समय बड़ा भाई घर पर मौजूद था। भाई ने परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को बगैर सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पूछने पर परिजनों ने मानसिक बीमार होने की बात बताई है।
विज्ञापन
नौनिहालगंज निवासी विदित कटियार (14) पुत्र अरुण कुमार उर्फ मुक्कन मूलत: कोतवाली क्षेत्र के ही हैबतपुर गांव के रहने वाला था। मकान नौनिहालगंज में होने से बड़े भाई उदित कटियार के साथ यहां रहता था। विदित हाईस्कूल का छात्र था जबकि बड़ा भाई उदित इंटरमीडिएट का छात्र है। रविवार को माता-पिता गांव चले गए थे। घर पर दोनों भाई थे। रात में 11 बजे तक दोनों ने पढ़ाई की और अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। सोमवार सुबह उदित उठा तो छोटे भाई विदित का दरवाजा बंद पाया। दरवाजे में धक्का दिया तो देखा वह रस्सी से फांसी के फंदे पर लटक रहा था। यह देख उदित के होश उड़ गए। उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन घर आए और पुलिस को बिना सूचना दिए ही शव लेकर गांव चले गए। वहां अंतिम संस्कार कर दिया। पिता अरुण कुमार ने बताया कि विदित बांगरमऊ में ही आरआरडीएस इंटर कॉलेज में हाईस्कूल का छात्र था। वह मानसिक बीमार रहता था। इसका इलाज भी चल रहा था। इससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। बेटे की मौत से मां ममता कटियार के अलावा अन्य परिजन रो-रो कर बेहाल हैं।
विज्ञापन