फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Son dies in road accident, father injured

सड़क हादसे में बेटे की मौत, पिता घायल

Thu, 01 Mar 2018 08:34 PM IST
unnao
unnao Updated Thu, 01 Mar 2018 08:34 PM IST
विज्ञापन
Son dies in road accident, father injured
- हादसे का शिकार हुए आलोक का फाइल फोटो। - फोटो : amarujala

विज्ञापन
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर सौशीनखेड़ा गांव के सामने हुए सड़क हादसे में बाइक सवार बेटे की मौत हो गई। जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव के सामने घटना होने से परिजन आनन-फानन घायल को लेकर जिला अस्पताआए। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

शहर कोतवाली के गांव सौशीनखेड़ा गांव निवासी दिनेश यादव अपने बेटे आलोक (13) के साथ बाइक से बुधवार को जिला कानपुर देहात के थाना मंधाना के गांव तेतरापुर निवासी बहन अंशू के यहां गया था। गुरुवार सुबह पिता-पुत्र वापस घर लौट रहे थे। लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर सौशीनखेड़ा गांव के सामने कानपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में आलोक की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव के सामने की घटना होने से ग्रामीण व परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना पुलिस को दी। पुलिस घायलों को जिला अस्पताल लाई।
विज्ञापन

यहां डाक्टर ने आलोक को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल दिनेश की हालत गंभीर देख कानपुर रेफर कर दिया गया। हादसे का शिकार हुआ आलोक एक प्राईवेट स्कूल में कक्षा पांच का छात्र था। आलोक की मौत से मां गुड्डी के अलावा छोटा भाई सत्यम व अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।चौकी इंचार्ज जितेंद्र यादव ने बताया कि कार को चौकी में खड़ा कराया गया है। चालक फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed