{"_id":"58e299404f1c1b4c3e5b55f9","slug":"sarai-robbed-of-two-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ से दो लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफ से दो लाख की लूट
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Tue, 04 Apr 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र में उन्नाव-हरदोई मार्ग पर दोस्तीनगर नहर के पास बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश दुकान बंद कर घर लौट रहे सराफ को तमंचे के बल पर रोक लिया और जेवर-नगदी समेत करीब दो लाख का माल लूटकर भाग निकले। पीड़ित ने पुलिस को घटना की सूचना देने के साथ ही घर वालों को जानकारी दी। ग्रामीण व पुलिस लुटेरों की तलाश के लगी रही है।
दोस्ती नगर गांव निवासी अनिल की पतारी गांव में ज्वैलरी की दुकान है। सोमवार शाम लगभग सात बजे दुकान बंद कर वापस बाइक से घर आ रहा था। दोस्तीनगर नहर के पास अपाचे बाइक सवार दो नकाबपोश लुटेरों ने उसे रोक लिया और तमंचा लगाकर सोने व चांदी से भरा झोला छीन लिया और भाग निकले। अनिल ने घटना की सूचना सौ नंबर पर देने के साथ ही परिजनों को दी। लूट की सूचना मिलते ही मौके पर दोस्तीनगर चौकी इंचार्ज दिग्विजय सिंह पहुंचे लेकिन सफलता नहीं मिली।
उधर लूट दोस्तीनगर नहर पर होने से ग्रामीणों ने भी घेराबंदी की और लुटेरों को पकड़ने का प्रयास किया। कोतवाली प्रभारी आईपी सिंह ने बताया कि लूट की सूचना मिली है। पीड़ित न तो अभी चौकी पहुंचा और न ही कोतवाली आया है। सभी लुटेरों को पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं।