फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Revolver wave and seizure knife suspended

रिवाल्वर लहराने व सिपाही को पीटने वाला दरोगा निलंबित

Sat, 18 May 2019 12:23 AM IST
unnao Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 18 May 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। हरदोई के मलिहामऊ सुरसा में शादी समारोह में रिवाल्वर लहराने व एक सिपाही को पीटने वाले दरोगा को एसपी ने निलंबित कर दिया है। इस मामले में हरदोई पुलिस ने दरोगा के खिलाफ सुरसा थाने में मुकदमा दर्ज किया था। कार्रवाई की रिपोर्ट मिलते ही एसपी ने दरोगा को निलंबित कर प्रारंभिक जांच के आदेश जारी किया है। बांगरमऊ सीओ को पूरे प्रकरण की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली में दरोगा सतेंद्र कुमार बीते बुधवार को हरदोई के मलिहामऊ में बरात में शामिल होने गए थे। इसके लिए उन्होंने छुट्टी भी ले रखी थी। बरात में उनका एक युवक से विवाद हो गया था। इस दौरान दरोगा सतेंद्र ने रिवाल्वर निकाल ली थी। दरोगा सतेंद्र पर एक सिपाही को पीटने का भी आरोप था। इस प्रकरण में घायल सिपाही की तहरीर पर उन्नाव के दरोगा सतेंद्र के खिलाफ सुरसा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। गुरुवार को कार्रवाई की रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी एमपी वर्मा ने दरोगा सतेंद्र को निलंबित कर दिया। एसपी एमपी वर्मा ने बताया कि आरोपी दरोगा पर बलवा व सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई है। उन्होंने बताया कि सीओ बांगरमऊ को पूरे मामले की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed