फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Railway worker's house was in illegal Aslha Factory

रेलवे कर्मी के मकान में चल रही थी अवैध असलहा फैक्ट्री

Wed, 29 Jun 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Wed, 29 Jun 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
Railway worker's house was in illegal Aslha Factory
असलहों के बारे में जानकारी देतीं एसपी नेहा पांडेय। - फोटो : अमर उजाला
 शहर कोतवाली पुलिस के हाथ लगी असलहा फैक्ट्री का संचालन रेलवे कर्मी अपने घर पर कर रहा था। कारोबार से वह और उसके साथी ठाठ में जीवन गुजार रहे थे। रेलवे कर्मी जैतीपुर स्टेशन पर गेटमैन के पद पर तैनात है। पकड़े गए छह आरोपियों में एक के पास से बरामद हुई बाइक की कीमत 1.10 लाख रुपये है। पुलिस आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय को सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली कि शहर में बाबूगंज रेलवे कालोनी निवासी रेलवे कर्मी सोनेलाल के घर में असलहा फैक्ट्री चल रही है। उन्होंने किला चौकी प्रभारी मो. अजीम, दही चौकी प्रभारी दयाशंकर दुबे, सिविल लाइन चौकी प्रभारी योगेश दीक्षित, सिपाही रफ्फन व अन्य फोर्स के साथ बताई गई जगह पर छापेमारी की तो रेलवे कर्मी उनके हाथ लग गया। पुलिस ने उसके घर के पीछे झाड़ियों में सात तमंचे, कारतूस, कुछ अधबने तमंचे और उपकरण मिले।
विज्ञापन


पुलिस ने असलहों को कब्जे में लेकर आरोपी सोनेलाल से पूछताछ की तो उसने बताया कि सदर कोतवाली के गजौली गांव निवासी भग्गा उसका साझीदार है। इसके साथ ही उसने राजा निवासी नरेंद्रनगर, विशाल निवासी लोकनगर व जुबैर निवासी एबीनगर को भी कारोबार में शामिल होना बताया। पुलिस ने छापेमारी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राजा के पास से पुलिस को 1.10 लाख कीमत की बाइक बरामद हुई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अवैध कारोबार के जरिए आरोपी ठाठ-बाट से जीवन यापन कर रहे थे। इसी कारोबार से यह बाइक खरीदी गई। आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगालने के साथ इस बात का पता लगाया जा रहा है कि वह तमंचों की सप्लाई कहां करते थे। कप्तान नेहा पांडेय ने खुलासा करने वाली टीम को 5 हजार रुपये का ईनाम देकर पीठ थपथपाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed