फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   prakash guest house seal

यूडीए ने प्रकाश गेस्टहाउस किया सील

Wed, 03 Dec 2014 12:23 AM IST
ब्यूराो, अमर उजाला उन्नाव
ब्यूराो, अमर उजाला उन्नाव Updated Wed, 03 Dec 2014 12:23 AM IST
विज्ञापन
prakash guest house seal
उन्नाव। शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र में जाम का कारण बने गेस्टहाउसों में एक प्रकाश गेस्टहाउस को मंगलवार को यूडीए ने सील कर दिया। गेस्टहाउस कर्मचारियों ने विरोध का प्रयास किया मगर पुलिस की मौजूदगी के चलते उनकी एक नहीं चली।
विज्ञापन

शहर के पॉश इलाके सिविल लाइंस में कलेक्ट्रेट रोड, जेल रोड, हरदोई रोड ओवरब्रिज, सदर बाजार, मुख्य मार्ग समेत शहर के अन्य मार्गो पर शाम से देर रात तक लगने वाले भीषण जाम का कारण बने गेस्टहाउस व मैरिज लान पर जिला प्रशासन ने नजरे टेढ़ी कर ली हैं। कई बार नोटिस के बाद भी पार्किंग की व्यवस्था और आवासीय क्षेत्र में संचालित व्यवसायिक प्रतिष्ठान प्रकाश गेस्टहाउस को मंगलवार को उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण ने अपना ताला डाल दिया। कई बार नोटिस और प्रतिष्ठान का नक्शा (मानचित्र) न दिखाए जाने पर डीएम सौम्या अग्रवाल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। मंगलवार दोपहर करीब बारह बजे यूडीए की टीम कोतवाली पुलिस के साथ प्रकाश गेस्टहाउस पहुंची और वहां काम कर रहे कारीगर, डेकोरेटर व अन्य कर्मचारियों को गेस्ट हाउस से बाहर जाने को कहा। शुरुआत में कर्मचारियों ने विरोध का प्रयास किया मगर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार रघुवंशी के साथ ही कई सिविल लाइन, सदर और कांशीराम पुलिस चौकी इंचार्ज व भारी पुलिस बल की मौजूदगी के चलते वह हिम्मत नहीं दिखा पाए। यूडीए जेई राजेश तोमर, संतोष पांडेय ने गेस्ट हाउस के मेनगेट में अपना ताला लगाकर उसे सील कर दिया। जेई राजेश तोमर ने बताया कि जिन गेस्टहाउस संचालकों ने पार्किंग की व्यवस्था नहीं की है और जाम का कारण बने हैं उन सभी को पहले ही नोटिस दी जा चुकी है और सील करने की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई से गेस्टहाउस संचालकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed