फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Petra, 10 injured in quota selection meeting

कोटा चयन की बैठक में पथराव, 10 घायल

Fri, 05 May 2017 12:36 AM IST
उन्नाव
उन्नाव Updated Fri, 05 May 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
Petra, 10 injured in quota selection meeting
लोगों को समझाते एसओ। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
असोहा ब्लाक की ग्राम पंचायत मलिहागाढ़ा में कोटा चयन के लिए हो रही खुली बैठक में दो पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चलने लगे। जिसमें दोनों पक्ष से आठ महिलाएं व दो अन्य सहित 10 लोग घायल हो गए।

बवाल और पथराव के बीच एडीओ पंचायत समेत अन्य अधिकारी छिपते हुए बैठक स्थल से भागे। आक्रोशित ग्रामीणों ने मौरावां-मोहनलालगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस के काफी समझाने के बाद मामला शांत हुआ। एडीओ पंचायत ने दूसरे दिन खुली बैठक बुलाने की बात कहकर बैठक स्थगित कर दी।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत मलिहागाढ़ा में कोटा चयन को लेकर प्राथमिक स्कूल में खुली बैठक एडीओ पंचायत रविशर्मा की अध्यक्षता में की गई। कोटे के लिए साहबदीन उर्फ  सुंदर, धर्मेंद्र, रामविलास व शंकरलाल ने आवेदन किया। एक बजे तक आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद स्कूल का गेट बंद कर दिया गया। चयन प्रक्रिया के लिए काम शुरू होने जा ही रहा था कि गेट के बाहर खड़े दूसरे पक्ष के रामबिलास व उनके साथी स्कूल के अंदर जबरन घुसने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसका अंदर बैठे लोगों ने विरोध किया तो यहीं मौजूद साहबदीन पक्ष के लोगों ने राम बिलास पक्ष के एक व्यक्ति से गाली-गलौज कर दी। इससे माहौल बिगड़ गया। दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। मामला बढ़ता देख एडीओ पंचायत रवी शर्मा, वीडीओ पवन मौर्य, जेईएमआई आनंद कुमार व ग्राम प्रधान होरीलाल मौके से भाग निकले।


पत्थर चलने से  राजदुलारी, लक्ष्मी, आशा, उर्मिला, केशरानी, रामसागर, रामू, रामरानी, गोलाना व कोमल को चोटें आईं। चयन न होने से नाराज साहबदीन पक्ष के लोगों ने मौरावां-कालूखेड़ा मार्ग पर जाम लगा दिया और प्रशासनिक अधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़ गए। पत्थर चलने व जाम लगाने की सूचना पर एसओ जेएन सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत कराया तब जाकर यातायात सामान्य हो सका। इस दौरान लगभग दो घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed