फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Navodaya Vidyalaya students bribe, beat

नवोदय विद्यालय के छात्र भिड़े, मारपीट

Fri, 16 Mar 2018 11:13 PM IST
unnao
unnao Updated Fri, 16 Mar 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
Navodaya Vidyalaya students bribe, beat
नवोदय विद्यालय में मारपीट में घायल छात्र। - फोटो : amarujala
फ तेहपुर चौरासी। नवोदय विद्यालय के कक्षा 11 व 12 के छात्रों के बीच शुक्रवार को  मारपीट हो गई। इस दौरान करीब आधा दर्जन छात्र घायल हो गए। मारपीट की सूचना पर पुलिस बल के साथ एसडीएम व सीओ विद्यालय पहुंचे। पुलिस ने मारपीट के आरोपी छात्रों को पकड़ लिया। घायल छात्रों को अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


राजीवपुरम स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा 11 एवं 12 के छात्रों में मेस के खाने को लेकर लगभग एक वर्ष से तनातनी चल रही थी। 19 फ रवरी को भी दोनों कक्षाओं के छात्र आपस में लड़ गए थे। विद्यालय प्रशासन एवं स्थानीय थाना पुलिस ने दोनों कक्षाओं के छात्रों को समझाकर शांत करा दिया था। शुक्रवार को फिर से छात्र आमने-सामने आ गए। कक्षा 12 के छात्रों ने कक्षा 11 के हास्टल में पहुंचकर छात्रों को लात घूंसों व रॉड से पीट दिया।
विज्ञापन


कक्षा 11 के छात्र शिवम वर्मा, अजीत व अमर आदि को चोटें आईं। कक्षा 11 के छात्रों ने कक्षा 12 के अमन, निर्मल, दीपकराज, रोमिल ऋ षि प्रकाश, दुर्गेश आदि पर आरोप लगाते हुए कहा कि दीपकराज छुट्टी पर था। उसके आने पर झगड़ा शुरू हुआ। वहीं कक्षा 12 के छात्रों ने शिवम वर्मा, प्रांजुल, अजीत व हर्षित आदि पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए बताया कि 19 फ रवरी को इन लोगों ने मारपीट की थी। थाना पुलिस के पहुंचने के बाद एसडीएम कृपाशंकर यादव एवं क्षेत्राधिकारी कुंवर बहादुर सिंह विद्यालय पहुंचे। इन्होंने विद्यालय प्रबंधतंत्र को फ टकार दिया। दोषी छात्रों को थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।  पुलिस ने घायल छात्रों को अस्पताल भेजते हुए आरोपी छात्रों को हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि उच्चधिकारियों के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य आरआर कसर ने बताया कि छात्रों को अनुशासन में रहने एवं झगड़ा न करने के लिए बार-बार समझाया गया। शिक्षकों की बात न मानने पर विवश होकर पुलिस का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed