{"_id":"5875189d4f1c1b1629ba9b42","slug":"mumbai-has-brought-her-three-month-physical-abuse","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को मुंबई ले जाकर तीन माह किया शारीरिक शोषण ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती को मुंबई ले जाकर तीन माह किया शारीरिक शोषण
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Tue, 10 Jan 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसीवन थानाक्षेत्र के एक गांव में युवती की ससुराल है। तीन महीने पहले खेत जाने के लिए निकली युवती को गांव के ही दो युवक असलहे के दम पर ले गए थे। युवक उसे लेकर मुंबई पहुंचे और तीन माह तक उसका शारीरिक शोषण किया। मौका मिलते ही वह वहां से भाग निकली अऔर अपने मायके पहुंची। युवती व उसका पिता थाने पहुंचे और पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस के कार्रवाई न करने पर पीड़िता एसपी से मिली और न्याय की गुहार लगाई है।
आसीवन के एक गांव निवासी युवती का आरोप है कि 20 सितंबर को खेत जाने के लिए वह घर से निकली
थी। रास्ते में गांव के ही दो युवकों ने तमंचा लगाकर उसे कार में बैठा लिया और कानपुर लेकर गए। एक
युवक कानपुर में रुक गया और दूसरा युवती को ट्रेन से मुंबई लेकर चला गया। मुंबई में युवक ने किराये के
कमरे में युवती को तीन माह तक रखा। युवक ने तीन महीने तक उसका शारीरिक शोषण किया।
पीड़िता के मुताबिक युवक जब बाहर जाता था तो कमरे में ताला बंद कर देता था। एक जनवरी को युवक कमरे में बाहर से
ताला लगाना भूल गया। इससे युवती मौका पाकर वहां से भाग निकली। वह मुंबई से ट्रेन में बैठी और उन्नाव
आई। वह गांव निवासी पिता के घर पहुंच गई। पीड़िता ने पिता व भाई को आपबीती सुनाई। पिता बेटी को लेकर थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मंगलवार को पिता व बेटी एसपी की चौखट पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई है।