फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Mother's boyfriend left her son's killer

मां के प्रेमी निकला उसके बेटे का हत्यारा

Thu, 12 Jan 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Thu, 12 Jan 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
Mother's boyfriend left her son's killer
पुलिस हिरासत में अभियुक्त - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

गहोली गांव निवासी सोनू (14) पुत्र शारदा प्रसाद 24 दिसंबर की शाम घर के बाहर निकला था। उसके बाद घर नहीं लौटा था। परिजनों ने सब जगह तलाश करने के बाद बेटे के गायब होने की तहरीर दी थी। घटना के तीसरे दिन सोनू का शव गांव के ही सुबेदार के खेत में फंदे पर लटकता मिला था। उसके दोनों पैर कटे हुए थे। घटना की खबर फैलते ही मौके पर पहुंची मां ने गांव के कुछ लोगों पर बेटे की हत्या किए जाने का शक जताया था, लेकिन गांव में किशोर की मां व पड़ोसी में प्रेम संबंध की भी चर्चा थी। सोनू अक्सर इस बात का विरोध करता था। मृतक की मां ने जिन लोगों के नाम पुलिस को बताए थे, पुलिस ने उनसे पूछताछ की लेकिन कोई क्लू नहीं मिले। बाद में पुलिस ने प्रेमी नंदकुमार पुत्र मेवालाल को हिरासत में लेकर पूछताछ  की तो मामला किशोर की मां से अवैध संबंधों का सामने आया। नंद कुमार ने बताया कि 24 दिसंबर को ही उसने सोनू का अपहरण किया था और कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर एक भूसे की कोठरी में डाल दिया था। सोनू की हत्या नहीं आत्महत्या साबित हो इसके लिए उसके दोनों पैर काट डाले और दूसरे दिन रात में गांव के बाहर फंदे पर लटका दिया। किशोर की हत्या में कहीं मां भी तो शामिल नहीं, पुलिस इसकी जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी हनुमंत पांडेय के मुताबिक उसने हत्या की बात अकेले ही स्वीकारी है।

विज्ञापन

 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed