मां के प्रेमी निकला उसके बेटे का हत्यारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गहोली गांव निवासी सोनू (14) पुत्र शारदा प्रसाद 24 दिसंबर की शाम घर के बाहर निकला था। उसके बाद घर नहीं लौटा था। परिजनों ने सब जगह तलाश करने के बाद बेटे के गायब होने की तहरीर दी थी। घटना के तीसरे दिन सोनू का शव गांव के ही सुबेदार के खेत में फंदे पर लटकता मिला था। उसके दोनों पैर कटे हुए थे। घटना की खबर फैलते ही मौके पर पहुंची मां ने गांव के कुछ लोगों पर बेटे की हत्या किए जाने का शक जताया था, लेकिन गांव में किशोर की मां व पड़ोसी में प्रेम संबंध की भी चर्चा थी। सोनू अक्सर इस बात का विरोध करता था। मृतक की मां ने जिन लोगों के नाम पुलिस को बताए थे, पुलिस ने उनसे पूछताछ की लेकिन कोई क्लू नहीं मिले। बाद में पुलिस ने प्रेमी नंदकुमार पुत्र मेवालाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामला किशोर की मां से अवैध संबंधों का सामने आया। नंद कुमार ने बताया कि 24 दिसंबर को ही उसने सोनू का अपहरण किया था और कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर एक भूसे की कोठरी में डाल दिया था। सोनू की हत्या नहीं आत्महत्या साबित हो इसके लिए उसके दोनों पैर काट डाले और दूसरे दिन रात में गांव के बाहर फंदे पर लटका दिया। किशोर की हत्या में कहीं मां भी तो शामिल नहीं, पुलिस इसकी जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी हनुमंत पांडेय के मुताबिक उसने हत्या की बात अकेले ही स्वीकारी है।