{"_id":"5b0855554f1c1b8d6e8b4a81","slug":"mla-kuldeep-sengar-s-court-in-poko-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक कुलदीप सेंगर की सीबीआई ने पॉक्सो कोर्ट में कराई पेशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधायक कुलदीप सेंगर की सीबीआई ने पॉक्सो कोर्ट में कराई पेशी
unnao
Updated Fri, 25 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
पेशी के बाद कोर्ट से बाहर निकलकर गाड़ी में बैठते विधायक कुलदीप सिंह सेंगर।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। दुष्कर्म के मामले में आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर को शुक्रवार सुबह सीबीआई ने पॉक्सो कोर्ट में पेश किया। सहआरोपी शशि सिंह को सीतापुर पुलिस तलबी पेशी के लिए पॉक्सो कोर्ट लेकर पहुंची। सीबीआई ने विधायक की पेशी में काफी ऐतिहात बरती। पुलिस सुरक्षा कड़ी कर दी गई। विधायक के समर्थकों की भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए सीबीआई आनन-फानन में दस मिनट में पेशी की प्रक्रिया पूरी कराने के बाद विधायक को अपने साथ लखनऊ लेकर चली गई। विधायक किशोरी के पिता की हत्या के मुकदमे में शनिवार शाम तक सीबीआई की कस्टडी रिमांड पर हैं। पेशी के दौरान न्यायाधीश ने विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से पूछा कि उन्हें कुछ कहना तो नहीं। इस पर विधायक ने कहा, नहीं। इसके बाद न्यायाधीश ने विधायक और शशि सिंह की अगली तलबी पेशी की तारीख 8 जून तय की।
किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर व सहआरोपी शशि सिंह की पॉक्सो कोर्ट में शुक्रवार को पेशी थी। न्यायिक रिमांड के चलते सीबीआई शुक्रवार सुबह 10 बजकर 12 मिनट पर विधायक को लेकर कोर्ट पहुंची। विधायक के पेशी पर पहुंचने की सूचना पर कोर्ट में पहले से ही कोतवाली पुलिस को तैनात कर दिया गया था। सीबीआई के कोर्ट में दाखिल होते ही पाक्सो कोर्ट से आम लोगों को दस मिनट के लिए दूर कर दिया गया था। कोर्ट में पेशी के दस मिनट बाद सीबीआई विधायक को लेकर लखनऊ चली गई। उधर विधायक की पेशी के बाद सीतापुर पुलिस सह आरोपी शशि सिंह को लेकर पाक्सो कोर्ट पहुंची। यहां तलबी पेशी के बाद वापस भेज दिया गया। पेशी के दौरान विशेष न्यायाधीश पीसीएसओ एक्ट राजेश उपाध्याय ने सीबीआई से सवाल भी पूछे। पॉक्सो एक्ट के मामले में अगली पेशी 8 जून को निर्धारित की गई है।
इनसेट
वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई थी पहली पेशी
एसआईटी की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने विधायक कुलदीप सिंह सेंगर व सहआरोपी शशि सिंह पर किशोरी के साथ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया था। सीबीआई ने दोनों को गिरफ्तार करने व पूछताछ के बाद उन्हें उन्नाव जेल में शिफ्ट करा दिया था। यहां दुष्कर्म के मामले में विधायक की पहली पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई थी। दूसरी पेशी स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण टल गई थी। शुक्रवार को तीसरी पेशी में शुक्रवार को पुलिस विधायक को लेकर कोर्ट पहुंची।
विज्ञापन
इनसेट
चप्पे-चप्पे पर रही सीबीआई और पुलिस
विधायक सेंगर को कोर्ट में पेश किए जाने की जानकारी पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। पेशी से पहले ही सीबीआई के अधिकारियों की टीम कोर्ट परिसर पहुंच गई। पेशी प्रक्रिया पूरी होने तक पुलिस पॉक्सो कोर्ट के आसपास और पहली मंजिल पर भी मुस्तैद रही। इस दौरान कुछ लोगों ने फोटो खींचने का प्रयास किया तो उन्हें रोक दिया गया।
इनसेट
अन्य लोगों का आपराधिक इतिहास तलाश रही सीबीआई
विधायक की पेशी कराने के बाद सीबीआई की टीम रेलवे गेस्ट हाउस पहुंची। सीबीआई किशोरी से रेप व उसके पिता की हत्या से संबंधित मामले की जांच के दौरान प्रकाश में आए विधायक के कुछ अन्य करीबियों के आपराधिक इतिहास की पड़ताल कर रही है। सीबीआई की एक टीम दोपहर को इसी सिलसिले में एसपी कार्यालय गई। एसपी से मुलाकात नहीं हो सकी।