फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   loot

लूट कर युवक को कार से फेंका

Wed, 07 Jan 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 07 Jan 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
loot

उन्नाव। कार सवार बदमाशों ने युवक को सवारी के रूप में बैठाया और मारपीट कर रुपये व मोबाइल लूटकर जंगल में फेंक कर भाग गए। पीड़ित ने सदर कोतवाली में तहरीर दी है।

विज्ञापन


सोहरामऊ थानाक्षेत्र के मढ़ियामऊ गांव निवासी चंद्रशेखर गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र है। सोमवार को वह निजी काम से बीएसए कार्यालय आया था। देर शाम करीब सात बजे वह घर जाने के लिए आवास विकास बाईपास तिराहा पर वाहन का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान एक कार आकर रुकी। कार में पहले से तीन लोग बैठे थे। चंद्रशेखर के मुताबिक कार चला रहे युवक ने उससे लखनऊ चलने को पूछा तो उसने बताया कि वह सोहरामऊ तक ही जाएगा। इसपर कार चालक ने उसे बैठा लिया। दही चौकी से थोड़ा आगे बढ़ते ही कार सवार बदमाशों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उससे पांच हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। पीड़ित के मुताबिक कुछ दूर चलने के बाद बदमाशों ने गाड़ी हाइवे से लगे एक ग्रामीण मार्ग पर मोड़ दी और सुनसान स्थान पर उसे फेंक दिया। पीड़ित जैसे-तैसे घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

सोहरामऊ पुलिस ने घटना शहर की होने के कारण सदर कोतवाली भेज दिया। पीड़ित ने मंगलवार को सदर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed