फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   loader driver was shot,wounded

लोडर चालक को गोली मारी, गंभीर

Thu, 07 Jul 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 07 Jul 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
loader driver was shot,wounded
गोली मारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बराबंकी हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के रौली गांव निवासी नीरज (26) पुत्र ओमप्रकाश राजाजीपुरम निवासी राकेश का तीन माह से लोडर चला रहा है। मंगलवार को वह लखनऊ से सनमाइका लादकर झांसी जा रहा था। रात 12 के करीब सदर कोतवाली के हाईवे स्थित एआरटीओ कार्यालय के सामने पीछे से आए बाइक सवार दो लोगों ने उसे गोली मार दी। गोली उसके सीने के बाई ओर लगी। जिससे वह लहूलुहान होकर लोडर से गिर पड़ा। चालक को खून से लथपथ देख राहगीरों ने 100 नंबर पर पुलिस को घटना की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और चालक को जीप से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान डाक्टरों ने हालत नाजुक बता उसे कानपुर हैलट रेफर कर दिया। पूछताछ के दौरान घायल चालक पुलिस को नाम पते की जानकारी देने के सिवा कुछ नहीं बता सका। वह बोला कि उसे खुद नहीं पता कि गोली मारने वाले कौन थे और किस वजह से उसे गोली मारी। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि चालक की हालत सामान्य होने पर ही घटना का खुलासा हो सकेगा पर्दा उठेगा। लोडर मालिक राकेश पुलिस की सूचना पर रात में ही कोतवाली पहुंच गया। वह भी घटना के संबंध में पुलिस को कुछ नहीं बता सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed