{"_id":"580e54464f1c1bba3cbc1e0a","slug":"lakhs-of-rupees-looted-from-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों के जेवर व नकदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाखों के जेवर व नकदी चोरी
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Tue, 25 Oct 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
scattered belonmgings
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पुरवा कोतवाली क्षेत्र के वादीखेड़ा मजरे भदनांग में चोरों ने एक घर से तीस हजार रुपये नकदी सहित लाखाें के जेवर पार कर दिए। सुबह जब घर वाले उठे और सामान बिखरा देखा तो उनके होश उड़ गए। पता लगाने पर घर से आधा किलीमीटर दूर एक धान के खेत में तीन बक्से पड़े मिले। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के वादीखेड़ा निवासी गिरजाशंकर तिवारी पुत्र शिवबोधन के घर चोरों ने धावा बोलकर जेवर नगदी सहित लगभग तीन लाख का माल पार कर दिया। इतना ही नहीं कमरे में रखे बक्से भी उठा ले गए। घर से आधा किलोमीटर दूरी पर बक्सों से सामान व डिब्बो से जेवरात निकालकर खाली डिब्बे एक धान के खेत में फेंक गए। घटना के समय परिवार के लोग बाहर के दोनों कमरों में लेटे हुए थे। पीछे कमरों में रखे तीन बक्से चोर उठा ले गए। सुबह जब गिरजाशंकर की पत्नी माया उठी तो दरवाजा खुला देखा। अंदर बक्से गायब थे। सुबह घर से सामान गायब देख सभी के होश उड़ गए। पीड़ित ने थाने पहुंच तहरीर दी। हल्का इंजार्ज गिरजेश गिरी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। गिरजाशंकर ने बताया कि तीस हजार रुपये की नकदी के अलावा लगभग चार लाख रुपये के जेवर उठा ले गए। चोरों ने सिर्फ बक्से ही उठाए जबकि बगल में रखी अलमारी को छुआ तक नहीं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरी में किसी करीबी का ही हांथ हो सकता है।
विज्ञापन