{"_id":"a961e8cee2157a71d32ef07cb5c754f0","slug":"kidnap-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के सामने वैन में उठा ले गए युवती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां के सामने वैन में उठा ले गए युवती
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 09 Jan 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। वैन सवार तीन युवकों ने मांग के सामने बेटी को अगवा कर लिया। पुलिस ने छह दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की है।
अचलगंज थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला 31 दिसंबर की शाम अपनी 18 वर्षीय बेटी के साथ गांव के बाहर शौच गई थी। इसी दौरान वैन सवार तीन युवक पहुंचे और युवती का मुंह दबाकर वैन में डाल लिया और भागने लगे। मां दौड़ी तो तमंचा लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी।
युवती की मां ने अचलगंज थाने में तहरीर दी। कई दिनों तक चक्कर लगाने के बाद पुलिस ने घटना के छह दिन बाद अजगैन थानाक्षेत्र के चमरौली गांव निवासी विक्रम सिंह समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता ने बताया कि अगले महीने उसकी बेटी की शादी है और सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
गेस्ट हाउस बुक करने के साथ ही शादी के कार्ड भी बांटे जा चुके हैं। अचलगंज थानाध्यक्ष बेनी माधव त्रिपाठी ने बताया कि अपहर्ताओं को गिरफ्तार कर युवती की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।