फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Karband homes of 11 million stolen goods

बंद घरों से 11 लाख का माल चोरी

Sat, 11 Feb 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Sat, 11 Feb 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Karband homes of 11 million stolen goods
scattered belongings - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

बांगरमऊ के लखनऊ मार्ग निवासी जय तिवारी के मकान की तीसरी मंजिल पर सुमन पत्नी स्व. रामशंकर जयसवाल किराए पर रहती है। नीचे की दो मंजिलें फिलहाल खाली हैं। मकान मलिक परिवार सहित लखनऊ शिफ्ट हो गए। मकान की भी जिम्मेदारी सुमन पर ही है। गुरुवार को सुमन के मायके जगतनगर में भाई की शादी थी। परिवार सहित वह शादी में शामिल होने गई थी। घर पर ताला लटक रहा था। देर रात चोरों ने घर के मेन गेट का ताला तोड़ा और जीने के रास्ते से तीसरी मंजिल पर पहुंच गए। यहां कमरों का ताला तोड़ अलमारी से डेढ़ लाख रुपये की नगदी, तीन सौ ग्राम सोने के व एक किलो चांदी के जेवरात के अलावा कपड़े भी उठा ले गए। इतना ही नहीं चोरों ने पांच सौ रुपये की रेजगारी भी ले गए। शुक्रवार सुबह जब सुमन बेटी शालिनी के साथ घर लौटी तो देखा गेट का ताला टूटा पड़ा था। ऊपर कमरों में गई तो अलमारी से नगदी व जेवर गायब थे। जेवर के खाली डिब्बे पड़े हुए थे। पीड़िता कोतवाली पहुंची और चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन

इसी तरह सदर कोतवाली क्षेत्र के सिंगरोसी निवासी दयाशंकर के यहां छत के रास्ते से घुसे चोरों ने दिन भी लाखों का माल पार कर दिया। दयाशंकर ने बताया कि गुरुवार को वह एक मुकदमे के सिलसिले में एसडीएम कोर्ट उन्नाव आए थे। पत्नी पास ही आटा लेने गई थी। चारों बेटे नौकरी पर गए थे। घर पर बाहर से कुंडी लगी हुई थी। तभी छत के रास्ते से घुसे चोरों ने सोने व चांदी के जेवरात समेत 86 हजार रुपये की नगदी पार कर दी। दयाशंकर ने गांव के ही कुछ लोगों आशंका जता कोतवाली में तहरीर दी है। उसका कहना है कि चोर सोने का हार, दो जोड़ी झुमकी, एक मांग बेदी, दो जोड़ी चांदी के पायल, मंगलसूत्र व पांच सोने की अंगूठी पार कर दी।
विज्ञापन

विवाहित बेटी के जेवर भी ले गए
बांगरमऊ के जगतनगर में मामा की शादी में शामिल होने के लिए सुमन की बेटी शालिनी भी मायके आई थी। मां के पास उसने बेंदी, झाले, पायल व कंगन रख दिए थे। जबकि कुछ जरूरी जेवर वह अपने साथ ले गई थी। चोरों ने शालिनी का भी जेवर पार कर दिया। खुद का जेवर जाने के साथ ही बेटी का जेवर जाने से मां सुमन और भी परेशान थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहू की डिलीवरी के लिए रखे थे रुपये
सुमन के मुताबिक डाक्टर ने छोटी बहू की डिलीवरी गुरुवार से शुक्रवार के बीच बताई थी। डिलीवरी के लिए डेढ़ लाख रुपये अलग से रखे थे। चोरी के बाद ही शुक्रवार को छोटी बहू की डिलीवरी भी लखनऊ के निजी नर्सिंगहोम में हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed