{"_id":"580911194f1c1b592c705790","slug":"in-road-accidents-four-people-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 21 Oct 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
माखी थानाक्षेत्र के गांव चंपतपुर निवासी नीरज कुमार (25) पुत्र शिव कुमार अपने साथी धीरज (14) पुत्र राधाकृष्ण, रीशू (12) पुत्र श्रीपाल, सौरभ उर्फ छोटू (20) पुत्र लउवा के साथ एक बाइक से रुफ गड़ार जा रहे थे। बुधवार रात करीब दस बजे वे रायपुर गढ़ी-शंकरखेड़ा मार्ग पर आगे चल रही बाइक में टक्कर मार दी। इसमें सर्वेश (27) पुत्र चंद्रपाल निवासी मकदूदपुर चुरमा अजगैन व उनका भांजा संदीप (12) पुत्र रामनरेश पाल मझखोरिया घायल हो गए। हादसा चंपतपुर गांव से तीन किलोमीटर दूर होने से घायल सौरभ किसी तरह गांव पहुंचा और परिजनों को हादसे की सूचना दी। परिजन व अन्य लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को जिला अस्पताल ले गए। यहां चंपतपुर निवासी नीरज, रिशू एवं दूसरी बाइक सवार मकदूदपुर चूरमा निवासी सर्वेश को मृत घोषित कर दिया गया। चंपतपुर के धीरज की हालत गंभीर देख उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। इसी तरह दूसरी घटना बिहार थाना क्षेत्र के सुमेरपुर-बक्सर मार्ग पर हुई। बक्सर मार्ग पर काम कर रहे मजदूरों में चित्रकूट निवासी राजू (30) पुत्र राजा निवासी एवं फत्तेपुर खीरी निवासी बलराम (34) पुत्र लालजी बाइक से खाना लेने बीघापुर जा रहे थे। बिहार पुलिया के पास पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें राजू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बलराम घायल है।