फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   in road accident two people dead

अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

Sun, 01 May 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 01 May 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
in road accident two people dead
हादसे में दो मौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अगवानी कराकर घर लौटते वक्त हादसा
विज्ञापन

आसीवन थाना क्षेत्र के मियागंज कस्बा निवासी हनीफ (35) पुत्र सज्जाक बैंड पार्टी में काम करता था। शुक्रवार की रात बारात अगवानी कराकर वह घर लौट रहा था। सरदार नगर-मल्हौली गांव के बीच वाहन ने उसे रौंद दिया। मौके पर उसकी मौत हो गई। देर रात तक हनीफ के घर न पहुंचने पर परिवार के  लोग उसकी तलाश को निकले। सुबह उसका सड़क किनारे शव मिलने पर सभी बदहवाश हो गए। सड़क पर मिट्टी से लिपटा शव देखकर आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को जल्द ट्रेस कर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिला जाम खुलवा दिया। मृतक छह भाइयों से सबसे बड़ा था। बैंड पार्टी में काम कर वह परिवार की जीविका चलाता था। उसकी मौत पर पत्नी सबीना फूट-फूटकर रो पड़ी। उसे अपने दो बच्चों के भविष्य की चिंता सताए जा रही थी।


 बारातियों से भरी बोलेरो को ट्रक ने मारी टक्कर
दूसरी घटना शुक्रवार देर रात सदर कोतवाली के गदनखेड़ा बाईपास पर हुई। जिसमें रायबरेली की ओर से आ रही बारातियों से भरी बोलेरो को कानपुर से लखनऊ जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो सवार अधेड़ रामकिशोर (55) निवासी पूरा निस्फ पंसारी मांखी की मौके पर मौत हो गई। जबकि शहर बोलेरो में बैठे शहर के मोहल्ला नुरदीनगर निवासी लक्ष्मण (40) पूरा निस्फ पंसारी गांव निवासी टिन्नी (50) भगवानदीन (60) व रंजीत (28) पुत्र बुद्धीलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां भगवानदीन की हालत गंभीर देख उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया। बोलेरो सवार लोग गांव के महावीर के लड़के जितेंद्र की बारात अचलगंज बेथर गए थे। देर रात घर लौटते समय सभी हादसे का शिकार हो गए। घटना के बाद दोनों वाहनों के चालक गाड़ियां छोड़ फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed