फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   in raod middleaged killed

हादसे में साइकिल सवार वृद्ध की मौत

Fri, 24 Jun 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 24 Jun 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
in raod middleaged killed
हादसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार अधेड़ को रौंद दिया। मौके पर उसकी मौत हो गई। अधेड़ बुधवार को बेटी से मिलने उसकी ससुराल गया था। वहां से लौटते समय सड़क हादसे का शिकार हो गया। जेब से मिले मोबाइल से राहगीरों ने परिजनों को सूचना दी। उधर, हादसे की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

अचलगंज थाना क्षेत्र के नथईखेड़ा गांव निवासी राजकुमार शर्मा (48) की बेटी दीपा का विवाह अजगैर के बसीरतगंज में हुआ था। बुधवार की सुबह साइकिल से वह बेटी की ससुराल गया था। गुरुवार को वह साइकिल से घर के लिए निकला। दोपहर 12 बजे करीब वह मुर्तजानगर नहर के पास पहुंचा था तभी लखनऊ से कानपुर जा रही तेज रफ्तार कार ने साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। जबरदस्त टक्कर से अधेड़ काफी दूर बीच सड़क पर जा गिरा। कार का पहिया उसके ऊपर से निकल गया। मौके पर उसकी मौत हो गई। काफी देर तक शव सड़क पर पड़ा रहा। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। इसी बीच कुछ राहगीरों को उसकी जेब से मोबाइल मिला। उन्होंने मृतक के परिवारीजनोें को सूचना दी। पुलिस पहुंचने के कुछ ही देर बाद परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक के तीन बेटे विनोद, मनोज और सनोज की शादी हो चुकी है। पिता की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed