{"_id":"ac5bcda5ec62a9657af9d3e3a779540e","slug":"gangrape-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान की बेटी को बंधक बनाकर गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व प्रधान की बेटी को बंधक बनाकर गैंगरेप
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Tue, 17 Feb 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। माखी थानाक्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए गई पूर्व प्रधान की बेटी को पड़ोस में रहने वाले दो भाइयों ने अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस के मुताबिक युवती ने आरोपी से करीब एक साल पहले कोर्ट मैरिज की थी। राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सपा नेत्री मनीषा दीपक ने सोमवार को एसपी से मुलाकात कर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
माखी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का आरोप है कि रविवार सुबह करीब तीन बजे वह घर के बाहर बने शौचालय में शौच गई थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक अपने भाई के साथ पहुंचा और उसे अपने घर उठा ले गए। युवती के मुताबिक उसने चिल्लाने का प्रयास किया तो मुंह में कपड़ा बांध दिया।
विज्ञापन
पीड़िता के पिता व पूर्व प्रधान ने बताया कि वह और परिवार के लोग बेटी की खोजबीन कर रहे थे तभी करीब सात बजे आरोपी के घर से बेटी के रोने की आवाज सुनाई दी तो वह और गांव के कई लोग आरोपी के घर पहुंचे। वह शिकायत लेकर थाने पहुंचा तो पुलिस ने धमका कर भगा दिया। इसके बाद उसने सपा नेत्री मनीषा दीपक को आपबीती बताई।
सोमवार को सपा नेता मनीषा दीपक पीड़िता व अन्य ग्रामीणों को लेकर पुलिस कार्यालय पहुंची और एसपी से थाना पुलिस की शिकायत के साथ घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। माखी एसओ के मुताबिक आरोपियों में एक युवक ने युवती से करीब एक साल पहले कोर्ट मैरिज कर ली थी। पारिवारिक विवाद के चलते एफआईआर की नौबत बनी। रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
वहीं, पीड़िता के पिता का कहना है कि एक साल पहले आरोपी ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसकी बेटी की मार्कशीट और फोटो ली थी। उनके मुताबिक आरोपी अपने बचाव के लिए फर्जी प्रमाणपत्र दिखा रहे हैं। एसपी एमपी सिंह ने बताया कि घटना की तफ्तीश के साथ ही पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।