{"_id":"588f8fd84f1c1b8b1de808ca","slug":"former-head-of-the-police-involved-in-solving-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान की हत्या की गुत्थी सुलझाने में उलझी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व प्रधान की हत्या की गुत्थी सुलझाने में उलझी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Tue, 31 Jan 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
kin of deceased
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घाटमपुरखुर्द निवासी पूर्व प्रधान मनोज यादव (37) पुत्र प्रेमशंकर गांव के ही प्रदीप यादव अदनखेड़ा गांव निवासी अयोध्या व एक अन्य साथी के साथ ट्यूबवेल के पास अलाव ताप रहे थे। उसी दौरान बाइक से मौके पर पहुंचे युवकों ने मनोज को बाहर बुलाया। मनोज अकेले बाहर चला गया। तभी बाइक सवार दोनाें युवकों ने मनोज के सीने व पेट में सटाकर दो गोलियां मार दी। गोली मारने के बाद बाइक सवार हमलावर मौके से भाग निकले थे। गोली की आवाज सुन पिता प्रेमशंकर व अलाव ताप रहे लोग मौके पर पहुंचे थे। मनोज को खून से लथपथ देख उसे पीएचसी लाए। यहां से कानपुर रिजेंसी लेकर चले गए थे। यहां मनोज ने दम तोड़ दिया था। देर रात शव को पोस्टमार्टम भी करा दिया गया। शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। सोमवार सुबह परिजनों को सांत्वना देने के लिए तांता लगा रहा। उधर, मृतक मनोज के पिता ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
खंगाली जा रही कॉल डिटेल
थानाध्यक्ष बृजमोहन ने बताया कि मृतक मनोज के करीबियों से घटना की जानकारी ली जा रही है। एक सप्ताह में मनोज की किन लोगों से मुलाकात हुई इसका भी पता लगाया जा रहा है। काल डिटेल भी खंगाली जा रही है। जिससे कोई सुराग लग सके।
विज्ञापन
बच्चों का बुरा हाल
उन्नाव। घाटमपुरखुर्द के पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या ने हर किसी को हतप्रभ कर दिया। कानपुर के एक अस्पताल में पूर्व प्रधान की मौत होने के बाद ही उनके करीबियों का जमावड़ा घर में लगना शुरू हो गया था। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार भोर पहर मनोज का शव जैसे ही घर पहुंचा वहां कोहराम मच गया। पत्नी मंजू, पुत्र अव्वल व अनुज के अलावा भाई विनोद व राजेंद्र सहित अन्य परिजनों का बुरा हाल था।
विज्ञापन
दो बार जीता प्रधानी का चुनाव
उन्नाव। घाटमपुरखुर्द निवासी मनोज यादव लगातार दो बार प्रधान रहे। प्रधान रहे मनोज की गांव में किसी से रंजिश नहीं थी। मिलनसार स्वभाव के होने से गांव वाले भी किसी पर शक नहीं जाहिर कर पा रहे हैं। हालांकि मनोज की मौत के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
भगवंतनगर से जुड़े हैं हत्या के तार
उन्नाव। मनोज की हत्या के तार भगवंतनगर से जुड़े हैं। घटना के वक्त बाइक से पहुंचे लोगों ने जब मनोज को बुलाया था तब मनोज अपने साथ मौजूद रहे लोगों को यह बात कहकर कमरे से निकला था कि जो लोग आए हैं वह भगवंतनगर के हैं और वह उन्हें जानता है। घटना के वक्त मनोज के साथ मौजूद रहे अयोध्या के अनुसार मनोज ने यह भी कहा था कि एक सप्ताह पूर्व वह इन्हीं लोगों से मिला भी था। ऐसे में यह तय है कि जो लोग मनोज से मिलने आए थे वह उससे पूर्व परिचित थे। हालांकि किस बात पर उन्होंने मनोज की हत्या की यह वजह कोई नहीं बता पा रहा है। सोमवार सुबह मनोज का शव गांव पहुंचने के बाद हर कोई यह जानना चाहता था कि मनोज की हत्या आखिर किस वजह को लेकर की गई।
दो डाक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम
उन्नाव। देर रात डीएम के निर्देश पर घाटमपुरखुर्द के पूर्व प्रधान मनोज यादव का पोस्टमार्टम दो डाक्टरों ने किया। पैनल में डा. अखिलेश कुमार सोनी व डा. नरेंद्र ने मनोज यादव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार हत्यारों ने एक गोली सीने व दूसरी पेट में मारी थी। जिसमें पेट में लगी गोली तो आरपार हो गई थी पर जो गोली सीने में सटाकर मारी गई थी उसका पता नहीं चला। आशंका जताई जा रही है कि सीने में मारी गई गोली रिवर्स हो गई।
इमरजेंसी में चला घंटों हंगामा
घाटमपुर खुर्द के पूर्व प्रधान मनोज यादव की कानपुर के एक निजी अस्पताल में मौत के बाद परिजन शव लेकर जिला अस्पताल आ गए थे। यहां ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी में शव कई घंटे तक रखा रहा। उधर पूर्व प्रधान की मौत की खबर मिलते ही करीबियों, रिश्तेदारों व नेताओं का जमावड़ा अस्पताल में जुटने लगा था। किसी प्रकार का हंगामा न होने पाए इसको को लेकर तीन थानों के पुलिस फोर्स को अस्पताल में तैनात कर दिया गया था। इस बीच परिजनों ने रात में ही पोस्टमार्टम कराने की मांग की। लेकिन निर्णय लेने में देरी होने पर उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में कई घंटे तक हंगामा चलता रहा। इस बीच रात तीन बजे डीएम के आदेश के बाद पूर्व प्रधान का पोस्टमार्टम कराया गया।
चश्मदीद फरार, पुलिस कर रही तलाश
जिस समय हत्यारे पहुंचे थे मनोज के दो और साथी अलाव ताप रहे थे। साथियों में एक फरार है। पुलिस का मानना है कि अगर वह साथी मिले तो हत्यारों का पता चल सकता है और हत्या की गुत्थी भी सुलझ सकती है। हालांकि पुलिस ने शक के आधार पर भगवंतनगर निवासी कुछ लोगों को हिरासत में लेकर बारासगवर थाने में पूछताछ कर रही है।