{"_id":"5706b1c14f1c1b1e28c81310","slug":"five-lakhs-looted-from-paddy-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान व्यापारी से पांच लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धान व्यापारी से पांच लाख की लूट
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 08 Apr 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
घटनस्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुरवा कोतवाली क्षेत्र के बिछिया गांव निवासी पूर्व बीडीसी सदस्य अवधेश सिंह यादव धान के थोक व्यापारी हैं। गुरुवार दोपहर 12 बजे जीप से शहर के रोडवेज बस स्टॉप के पास स्थित पंजाब नेशनल बैंक पहुंचे। गांव का ही रामगुलाम जीप चला रहा था। बैंक से पांच लाख रुपये निकालने के बाद अवधेश बाहर निकले। कुछ दूर ही पहुंचे थे कि गाड़ी पंचर हो गई। चालक, रोडवेज बस स्टेशन पर जीप खड़ी कर पहिया बदलने लगा। अवधेश गाड़ी से उतरे और पेशाब करने के लिए स्टेशन परिसर में बने शौचालय में चले गए। इसी बीच चोरों ने जीप में रखा रुपयों भरा बैग पार कर दिया। अवधेश वापस लौटे तो घटना की जानकारी हुई। उन्होंने 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस बैंक के बाहर से ही कुछ संदिग्ध लोगों को उठाकर कोतवाली ले आई। इनसे पूछताछ की जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बैंक के बाहर ही पांच लाख रुपयों की चोरी पर बैंककर्मी भी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते रहे।