फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Firing on domination, one injured

वर्चस्व को लेकर फायरिंग, एक घायल

Fri, 26 May 2017 12:05 AM IST
उन्नाव
उन्नाव Updated Fri, 26 May 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Firing on domination, one injured
युवती को बंधक बनाकर युवक ने छत से की फायरिंग, एक घायल - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
आवास विकास कालोनी में बुधवार देर रात दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी फैल गई। वर्चस्व को लेकर दो गुटों में करीब छह महीने में फायरिंग की यह तीसरी घटना है। फायरिंग के दौरान छर्रे लगने से एक युवक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है।

आवास विकास ए-ब्लॉक निवासी शफीक अहमद बुधवार रात घर के बाहर खड़े थे। उसी दौरान मोहल्ले का ही शैलेंद्र उर्फ क्वार्टर साथियों के साथ वहां से निकल रहा था। शैलेंद्र व शफीक में पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हुई। कहासुनी के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया। हाथापाई के दौरान शैलेंद्र ने शफीक पर फायर झोक दिया। गोली शफीक के दाहिने कंधे पर लगी। गोली लगने के बाद शैलेंद्र व उसके साथी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


सूचना पर 100 नंबर, कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची ओर घायल शफीक को जिला अस्पताल ले गई। यहां हालत गंभीर देख उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। रात में अचानक मोहल्ले में गोलियों की ताबड़तोड़ आवाज सुन सभी सहम गए। घायल शफीक की तहरीर पर पुलिस ने शैलेंद्र व उसके दो साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के लिए नासूर बना शैलेंद्र
शहर के मोहल्ला आवास विकास ए-ब्लाक निवासी शैलेंद्र उर्फ क्वार्टर पुलिस के लिए नासूर बना है। शैलेंद्र पर पहले से मारपीट, गोलीकांड व हत्या जैसे मामले दर्ज है। शैलेंद्र पर कुछ सत्ताधारियों का हाथ होने से पुलिस उस तक नहीं पहुंच पा रही है। ऐसे में उसके हौसले बुलंद हैं और लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed