फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Firing in election killings, seven wounded

चुनावी खुन्नस में फायरिंग, सात घायल

Fri, 12 May 2017 12:39 AM IST
उन्नाव
उन्नाव Updated Fri, 12 May 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
Firing in election killings, seven wounded
जिला अस्पताल में मौजूद फतेहपुर चौरासी के परशुरामपुर गांव गोलीकांड में घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
प्रधानी चुनाव के समय से दो गुटों की खुन्नस से गुरुवार को बवाल हो गया। प्रधान के चचेरे भाई की बारात की निकासी के दौरान विरोधी पक्ष के दरवाजे के सामने हर्ष फायरिंग की गई। खुन्नस में दूसरे (हारे प्रत्याशी) पक्ष से भी ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। दोनों पक्षों में आमने-सामने फायरिंग हुई तो भगदड़ मच गई।

फायरिंग में प्रधान पक्ष के छह लोग जबकि दूसरे पक्ष से एक युवक छर्रे लगने से घायल हो गया। गोलीकांड की सूचना पर कई थानों की फोर्स पहुंची। घायलों को एंबुलेंस से बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया गया। यहां से छह घायलों को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। गांव में तनाव को देखते हुए एसपी ने पीएसी और पुलिस तैनात किया है।
विज्ञापन


फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के गांव परशुरामपुर में प्रधानी चुनाव के दौरान धीरेंद्र प्रताप व रज्जन सिंह ने एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ा था। धीरेंद्र प्रताप प्रधान बने थे। इसी के बाद से गांव में दो गुट हो गए और दोनों में वर्चस्व की जंग छिड़ गई। गुरुवार शाम करीब सात बजे ग्राम प्रधान के चचेरे भाई कन्हैया की बारात की निकासी हो रही थी। रज्जन सिंह के दरवाजे बारात पहुंची, तभी बाराती पक्ष से किसी ने हर्ष फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तनातनी के चलते रज्जन सिंह ने भी अवैध असलहे से फायर झोंक दी। इससे बारातियों में शामिल प्रधान के रिश्तेदार कन्नौज के पाजीपुरवा निवासी रघुनाथ छर्रे लगने से घायल हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों में आमने-सामने फायरिंग शुरू हो गई। ताबड़तोड़ फायरिंग से बारात में शामिल रघुनाथ के अलावा पिपरिया निवासी नन्ही देवी व उनके पति जयनारायण, इंद्रराज सिंह, तख्त सिंह व माखी के रऊ गांव निवासी अजय सिंह घायल हो गए।

वहीं दूसरे पक्ष से शारदा सिंह घायल हैं। दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी फैल गई। सूचना पर थाना प्रभारी कमलेश सिंह और एसपी आरएस गौतम कई थानों की फोर्स के साथ पहुंच गए। मगर पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर भाग निकले। पुलिस ने दोनों पक्षों के सभी सात घायलों को एंबुलेंस से बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया। बाद में गंभीर हालत को देखते हुए छह घायलों को जिला अस्पताल और फिर कानपुर रेफर कर दिया गया।

समर्थकों ने दी निपटने की धमकी
दो पक्षों में आमने-सामने गोलियां चलने के बाद गांव में तनाव है। दोनों पक्षों के समर्थक एक दूसरे को बाद में निपट लेने की धमकी देकर भाग निकले। गैंगवार के अंदेशे को देखते हुए रात 9:30 बजे एएसपी खुद भी गांव में मौजूद रहे। पुलिस अधिकारी पल-पल की जानकारी लेते रहे।


प्रधान ने 15 लोगों को किया नामजद
ग्राम प्रधान धीरेंद्र प्रताप देर शाम फतेहपुर चौरासी थाने पहुंचे। प्रधान ने रज्जन सिंह, शिवपाल सिंह, संतोष व अन्य 12 लोगों के खिलाफ मारपीट व जान से मारने के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ ने बताया प्रधान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाकर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed