फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Father-son's death in road accident

सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत

Thu, 01 Mar 2018 08:46 PM IST
unnao
unnao Updated Thu, 01 Mar 2018 08:46 PM IST
विज्ञापन
बांगरमऊ। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर सुरसेनी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया। हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को स्वास्थ्य केंद्र लाई। डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जामा तलाशी में मिले मोबाइल से सूचना घर वालों को दी गई। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृत घोषित होने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाइक सवार हेलमेट पहने थे।
विज्ञापन


लखनऊ के मोहल्ला आदित्यनगर निवासी राकेश शुक्ला (46) पुत्र शिवप्रताप हरदोई के हरपालपुर में सहारा इंडिया कंपनी में कर्मचारी हैं। राकेश का बेटा वीरेंद्र (22) बांगरमऊ की एक सौर ऊर्जा कंपनी में काम करता है। होली का पर्व होने से राकेश देर शाम ऑरफिस से निकलने के बाद बाइक से बेटे वीरेंद्र के पास आया। बेटे को साथ लेकर पिता-पुत्र लखनऊ घर जा रहे थे। बांगरमऊ-लखनऊ मार्ग पर सुरसेनी गांव के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पिता-पुत्र को रौंद दिया। हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शव सीएचसी लाई। परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

 कोतवाल अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि अज्ञात ट्रक की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत हुई है। सूचना परिजनों को दे दी गई है। शव को मुर्दाघर में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed