{"_id":"57683f564f1c1bd773b485d6","slug":"drive-againdt-enchrochment","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण दस्ते को दौड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अतिक्रमण दस्ते को दौड़ाया
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Tue, 21 Jun 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण अभियान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालिका की दुकानों में वर्षों से काबिज दुकानदारों को हटाने पहुंचे अतिक्रमण दस्ते को विरोध का सामना करना पड़ा। दबाव बनाने पर कब्जेदारों ने कर्मचारियों को खदेड़ दिया। बाद में ईओ ने कोतवाली पुलिस की मदद से कब्जेदारों को निकाल कर दुकानों में अपना ताला लगाया। दो दुकानों को मंगलवार सुबह तक की मोहलत दी गई। ईओ ने कहा कि दोबारा कब्जा करने या दुकान न खाली करने वालों पर रिपोर्ट होगी।
विज्ञापन
शहर में नगर पालिका रोड पर बैंक मैदान में आठ साल पहले नगर पालिका ने 22 दुकानें बनवाई थीं। मार्केट बनवाने के बाद पालिका ने नीलामी नहीं कराई। धीरे-धीरे दुकानों में फल, मछली व अन्य दुकानदारों ने कब्जा जमा लिया। डीएम के निर्देश पर सोमवार की सुबह पालिका के कर्मचारी दुकानों को खाली करने पहुंचे। कब्जेदारों ने विरोध जताते हुए दुकानें खाली करने से मना कर दिया। अतिक्रमण दस्ते के दबाव बनाने पर कब्जेदारों ने अभद्रता कर उन्हें खदेड़ दिया। घटना की जानकारी होने पर नगर पालिका ईओ उमेश मिश्रा ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाल संजय पांडेय व ईओ उमेश मिश्रा टीम के साथ पालिका मैदान पहुंचे। दुकानें खाली कराईं। दुकान में रखा सामान बाहर करा नगर पालिका ने अपना ताला लगाया। एक दुकान में कबाड़ का सामन रखे फातिमा व कपड़े रखे ट्रेलर तौफीक ने कुछ मोहलत मांगी। ईओ ने मंगलवार सुबह तक की मोहलत देते हुए कहा कि किसी ने ताला तोड़कर कब्जा करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन