फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   diaherria caused twodeaths

गांव में फैला डायरिया, दो की मौत

Mon, 02 May 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 02 May 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
diaherria caused twodeaths
डाक्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पाटन (उन्नाव)। सुमेरपुर ब्लॉक के सिरियापुर गांव का मजरा लालाखेड़ा डायरिया की चपेट में आ गया है। संक्रामक बीमारी से गांव में दो दिन के भीतर दो लोगों की मौत हो चुकी है। 30 लोग चपेट में हैं। झोलाछाप से इलाज करा रहे ग्रामीण हालत बिगड़ने पर सुमेरपुर सीएचसी पहुंचने लगे तो विभाग हरकत में आया। सीएमओ के निर्देश पर मेडिकल टीम ने गांव पहुंचकर मरीजों को दवाएं दीं। सोमवार से सभी मरीजों के खून की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र के लालाखेड़ा गांव में कई दिन से डायरिया का प्रकोप है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार सूचना देने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने समस्या पर ध्यान नहीं दिया। शनिवार देर रात नर्सिंगहोम में  इलाज के दौरान रामकृष्ण की पांच साल की बेटी प्रियांशी की मौत हो गई। इससे पहले शुक्रवार रात इसी गांव की अंगाना (55) की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

डायरिया से दो लोगों की मौत के बाद भी आशा बहू ने विभागीय अफसरों को सूचना नहीं दी। पीड़ित ग्रामीण सुमेरपुर पीएचसी और रायबरेली जिले के सरेनी स्थित नर्सिंगहोम में इलाज करा रहे हैं। हालत यह है गांव में कोई ऐसा परिवार नहीं है, जिसके एक-दो सदस्य डायरिया से प्रभावित न हों। सीएमओ के मुताबिक बीमारी फैलने की वजह पता कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed