फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bike rider dies of container collision

कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

Thu, 01 Mar 2018 08:32 PM IST
unnao
unnao Updated Thu, 01 Mar 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies of container collision
हादसे के बाद आक्रोशित भीड़ को शांत कराती पुलिस। - फोटो : amarujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हसनगंज। कोतवाली क्षेत्र के मोहान चौराहे पर तेज रफ्तार कंटेनर ने कई वाहनों को टक्कर मारी। टक्कर लगने से एक बाइक सवार महिला कंटेनर की पहिए के नीचे चली गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक चला रहे भतीजे की हालत गंभीर है। कंटेनल चालक ने भागने के प्रयास में एक स्कूटी को भी टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार युवती सहित दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पीछा कर कंटेनर चालक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी।

रूट मार्च के लिए चौराहे पर खड़ी पुलिस आनन-फानन मौके पर पहुंची और चालक को भीड़ से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देख उसे लखनऊ ट्रामासेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के वक्त दो पहिया वाहन चला रहे लोग हेलमेट लगाए थे।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के सलारीखेड़ा निवासी सचिन पुत्र पिंटू अपनी चाची सरिता को लेकर बाइक से बुधवार को लखनऊ रिश्तेदारी में गए थे।

गुरुवार को वापस लौटते समय मोहान चौराहे पर पहुंचते ही पीछे से एक तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सरिता उछलकर कंटेनर के पहिए के नीचे चली गई। जबकि सचिन सड़क पर दूर जा गिरा। इसके बाद भी कंटेनर चालक ने गाड़ी रोकने का प्रयास नहीं किया। तेज रफ्तार में भागते समय कंटेनर की टक्कर से आगे जा रही स्कूटी सवार कीर्ति पुत्री जगतपाल निवासी मलहौली घायल हो गई। यह देख आसपास के लोग दौड़े और कंटेनर को रुकवाकर चालक को नीचे उतारा और पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आक्रोशित भीड़ की पिटाई से कंटेनर ड्राइवर बेसुध हो गया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत सीएचसी पहुंचाया। जहां घायल सचिन और बेसुध ड्राइवर की हालत गंभीर होने से उसे ट्रामा सेंटर रेफ र कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, कंटेनर की चपेट में आकर हरौनी चौराहे पर भी कई लोग घायल हुए हैं। इंस्पेक्टर अरुण द्विवेदी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कंटेनर को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed