{"_id":"57fe82164f1c1b833928e4cf","slug":"at-mahor-bag-late-night-stoneand-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के माहौर बाग में देर रात पथराव, फायरिंग, छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर के माहौर बाग में देर रात पथराव, फायरिंग, छह घायल
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 13 Oct 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
police picketd
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर के मौहारीबाग मोहल्ले निवासी गजराज के घर में मुंडन संस्कार चल रहा था। तभी उनके बगल में रह रहे राम शंकर के पुत्र सुभाष और उसी मोहल्ले के कुछ दूरी पर रहने वाले क्त्रसंति सिंह में आपसी कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के एक दर्जन युवक एकत्र हो गए और ईंट पत्थर चलने के साथ ही साथ ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी। गोलियों की तड़तड़ाहट से लोग सहम गए। आसपास मौजूद लोगों ने अपने दरवाजे बंद कर लिए। दुकानदारों ने शटर गिरा लिए। मुंडन संस्कार में आए लोग बाइकें छोड़ कर भाग निकले। सुभाष के पैर में और क्रांति सिंह के बांह में गोली लगी। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान मोहल्ले के युवकों ने फायरिंग करने वाले एक युवक को पकड़ कर जमकर पीटा, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। इसके अलावा चुटहिल हुए आधा दर्जन लोगों को अलग- अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस बीच मोहल्ले के किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलतने के करीब आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और क्रांति सिंह के घर से दो लोगों को हिरासत में ले लिया।