{"_id":"58ed20eb4f1c1b6137cf6b6e","slug":"adulterated-diesel-and-petrol-in-karauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरौली में पकड़ा गया मिलावटी डीजल व पेट्रोल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुरौली में पकड़ा गया मिलावटी डीजल व पेट्रोल
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Wed, 12 Apr 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
कुरौली गांव में एक घर में रखे किरोसिन के ड्रम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के कुरौली गांव में सीओ ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारा। इस दौरान एक घर में भारी संख्या में पेट्रोल, डीजल व किरोसिन के खाली व भरे ड्रम बरामद हुए। यही नहीं पुलिस को मौके से लाखों की नगदी भी मिली। पुलिस ने इस काले कारोबार में लिप्त दो लोगों को हिरासत में लिया है।
सीओ हसनगंज स्वतंत्र कुमार सिंह को कई दिनों से लगातार सूचना मिल रही थी कि कोतवाली क्षेत्र के कुरौली गांव के एक घर में मिलावटी पेट्रोल, डीजल व किरोसिन तैयार कर उसकी बिक्री किया जा रहा है। मंगलवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर सीओ ने गांव के एक मकान पर छापा मारा। इस छापेमारी से गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से 42 खाली ड्रम, 10 भरे व 6 आधे ड्रम के साथ ही एक लाख औ हजार नगद बरामद किए।
वहीं मौके से कमलेश जायसवाल पुत्र सुशील जायसवाल व सुशील जायसवाल पुत्र शंकरलाल जायसवाल निवासी हसनगंज को यह कारोबार करते पकड़ा गया। जानकारों की मानें तो कोतवाली पुलिस व स्थानीय पूर्ति विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से लंबे समय से यह काला कारोबार चल रहा था। आरोपी कई वर्षों से बिना लाइसेंस के केरोसिन, डीजल व पेट्रोल का कारोबार कर रहे थे। यह लोग औने पौने दाम पर किरोसिन खरीदकर उसे डीजल व पेट्रोल में मिलाकर बेच रहे थे। मिलावटी माल बरामद होने के बाद सीओ ने कोतवाली प्रभारी को बुलाकर आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए। सीओ स्वतंत्र सिंह ने बताया कि किरोसिन, पेट्रोल व डीजल का अवैध धंधा करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।