सड़क पर मौत बनकर दौड़ी कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में सोमवार को मौत बनकर दौड़ी कार ने एक ठेली को चपेट में लेते हुए छह राहगीरों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। घटना से आक्रोशित लोगों ने कार का सीसा तोड़कर चालक की जमकर धुनाई कर दी। कुछ वकीलों ने चालक को भीड़ से बाहर निकालकर अपने बस्ते पर बैठाया। सूचना पर पहुंची पुलिस चालक को हिरासत में ले लिया। कार चालक ने घायलों का समुचित इलाज कराया। जिसके बाद दोनों पक्षों ने कोतवाली में लिखित सुलह-समझौता कर लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनोें पक्षों में सुलह-समझौते के बाद चालक को छोड़ दिया गया है।
सोमवार दोपहर शहर के मोहल्ला सिविल लाइन स्थित कचहरी रोड पर पुलिस कार्यालय की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने राहगीर प्रीती पत्नी सुभाष निवासी पड़री अचलगंज, रामरती निवासी मरौंदा सफीपुर, संतराम निवासी जसरा सफीपुर, अमित कुमार निवासी मोहल्ला पूरन नगर समेत छह लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राहगीर घायल हो गए। राहगीरों को टक्कर मारती हुई कार बेकाबू हो लइया-चना की ठेली में जा घुसी। हादसे में ठेलिया मालिक रमेश चंद्र निवासी मोहल्ला केवटा तालाब केे भी चोटें आ गई। घायलों का शोर सुन मौके पर भीड़ जमा हो गई। गुस्साई भीड़ ने कार का आगे का सीसा तोड़ दिया और चालक को गाड़ी से खींचकर पीटना शुरू कर दिया। चालक को पिटता देख कुछ वकील उसे भीड़ के बीच से निकालकर अपने बस्ते पर ले गए। बस्ते पर ही चालक को लेकर कुछ वकील आपस में भिड़ गए। कुछ देर बाद कुछ वरिष्ठ वकीलों ने आकर मामला शांत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार कब्जे में ली और चालक को कोतवाली ले आई। चालक ने घायलों का समुचित इलाज कराया और नुकसान की भरपाई भी की। इसके बाद दोनों पक्षों में सुलह-समझौता हो गया। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों ने कोतवाली में लिखित सुलह-समझौता कर लिया। जिस पर कार चालक को छोड़ दिया गया।