फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   कोतवाली के सामने बुलेट से किया हुड़दंग, वाहन सीज

कोतवाली के सामने बुलेट से किया हुड़दंग, वाहन सीज

Mon, 11 Feb 2019 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली के सामने बुलेट से किया हुड़दंग, वाहन सीज
उन्नाव। कोतवाली के सामने बुलेट बाइक के साइलेंसर से फायर जैसी आवाज निकालने वाले दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बाइक को सीज कर दिया है।
विज्ञापन


शनिवार रात दो युवक अलग-अलग बुलेट मोटरसाइकिल से छोटा चौराहा से गांधी नगर तिराहा की ओर जा रहे थे। उन्होंने मोटरसाइकिलों में लगे साइलेंसर से फायर करने जैसी आवाज निकालनी शुरू कर दी। जानकारी होते ही कोतवाली प्रभारी अरुण द्विवेदी ने हुड़दंग कर रहे युवकों को पकड़ने के निर्देश दिए। इस पर कांशीराम कालोनी चौकी इंचार्ज विकास यादव ने युवकों को दौड़ा लिया।

गदनखेड़ा बाईपास के निकट उन्होंने दो अलग-अलग बुलेट मोटरसाइकिल पकड़ीं। दोनों में फायर व पटाखे की साउंड निकालने वाले साइलेंसर लगे पाए गए। पुलिस ने मोटरसाइकिलों को सीज करने के साथ ही युवकों का चालान भी कर दिया। सदर कोतवाली प्रभारी अरुण द्विवेदी ने बताया कि शहर में अभियान चलाकर ऐसी मोटरसाइकिलों को सीज किया जाएगा और चालकों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


शहर में दौड़ रही हैं कई मोटरसाइकिलें
शहर की सड़कों पर तेज रफ्तार से दौड़ रही बुलेट के पटाखे से लोग दहशत में रहते हैं। शहर में स्थिति ऐसी है कि बुलेट से पटाखे व बंदूक की गोली की तरह निकलने वाली आवाज से लोग भ्रमित हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



-बुलेट सवार साइलेंसर से निकाल रहे थे गोली जैसी आवाज
-दरोगा ने दौड़ाकर पकड़ा, दो युवकों का किया चालान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed