{"_id":"6ae77f1f0f74e8383d0ffb04","slug":"thieves-make-off-with-two-jammers-installed-to-prevent-cheating-during-the-pet-kannauj-news-c-214-1-knj1008-158652-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पीईटी में नकल रोकने को लगे दो जैमर खोल ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पीईटी में नकल रोकने को लगे दो जैमर खोल ले गए चोर
विज्ञापन
कन्नौज। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल सिग्नल रोकने के लिए जैमर लगाए गए। चोरों ने जैमर को भी नहीं छोड़ा और लेकर चंपत हो गए। इलेक्ट्रॉनिक्स कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के अधिकारी ने जैमर चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पीईटी की 25, 30 अक्तूबर व एक नवंबर को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए केंद्रों पर जैमर लगाए गए थे। यह जैमर इलेक्ट्रॉनिक्स कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल) की संपत्ति हैं। जानकारी होने पर स्कूलाें में हड़कंप मच गया। ईसीआईएल के स्थानीय अधिकारी विंध्याचल कुशवाहा ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि मोहल्ला बुधवारी के सुशीला देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज में 23 अक्तूबर को 16 जैमर लगाए गए थे। 24 अक्तूबर को नियमित जांच में एक जैमर गायब मिला।
स्कूल प्रशासन ने तलाशी ली, लेकिन पता नहीं चला। मैनपावर सेवा प्रदाता के प्रतिनिधि विजय सिंह के अनुसार में एक युवक जैमर ले जाता दिखा है। वहीं, मुस्लिम मोहम्मदिया इंटर कॉलेज में 23 अक्तूबर को 17 जैमर लगाए गए थे। 25 अक्तूबर की परीक्षा के बाद सभी जैमर कॉलेज प्रशासन की सुरक्षित अभिरक्षा में रखे गए थे। 29 अक्तूबर को दोबारा इंस्टॉलेशन के दौरान एक जैमर गायब मिला। 25 से 29 अक्तूबर के बीच जैमर चोरी की आशंका है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर गायब जैमर बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।