{"_id":"5c59daf5bdec2211ac1aec89","slug":"91549392629-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी की बाइक चोरी करने वाले तीन युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फौजी की बाइक चोरी करने वाले तीन युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर से फौजी की बाइक चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फौजी की बाइक के अलावा दो अन्य बाइके भी बरामद की हैं। पुलिस का दावा है कि बाइक चोरी कर उन्हें सर्विस सेंटर में छिपाकर रखा जाता था। युवकों से पूछताछ की जा रही है।
शहर के इंद्रा नगर निवासी मनीष कुमार सेना में जवान हैं। 3 फरवरी की रात उनकी बाइक अज्ञात चोर गांधी नगर स्थित माडल शॉप के निकट से चोरी कर ले गए थे। मनीष ने सदर चौकी में बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके अलावा माडल शॉप का जब सीसीटीवी फुटेज देखा तो युवकों की पहचान की। इसकी सूचना उन्होंने अस्पताल चौकी इंचार्ज रामजीत को दी। पुलिस ने सोमवार रात आदर्श नगर से दो युवकों को हिरासत में ले लिया था। युवकों से पूछताछ के बाद पुलिस ने मंगलवार सुबह एक और युवक को हिरासत में लिया। युवक की शेखपुर नहर पर बाइक सर्विस की दुकान है। दुकान से पुलिस ने दो बाइक बरामद की हैं। पुलिस को शक है कि यह भी चोरी की हैं। बाइक नंबर के आधार पर उनकी जांच की जा रही है। सदर कोतवाली प्रभारी अरुण द्विवेदी ने बताया कि युवकों से पूछताछ की जा रही है।
एक अफसर की सिफारिश पर एक को छोड़ा
पुलिस ने सोमवार रात जिन युवकों को बाइक चोरी के आरोप में पकड़ा था उनमें एक युवक तहसील स्तर के एक अधिकारी के ड्राइवर का बेटा भी है। सोमवार रात ही अधिकारी की सिफारिश पर पुलिस को उसे छोड़ना पड़ा।
विज्ञापन
-निशानदेही पर पुलिस ने बरामद की दो बाइक
-सर्विस सेंटर में छिपाकर रखते थे बाइक