फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   चार घरों से तीन लाख की चोरी

चार घरों से तीन लाख की चोरी

Fri, 17 May 2019 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
चार घरों से तीन लाख की चोरी
अचलगंज। जगजीवनपुर व ताजपुर गांव में बुधवार की रात चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया। चारों घरों से चोर जेवर व नगदी समेत कई लाख का माल समेट ले गए। गुरुवार सुबह वारदात की जानकारी होने पर पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


अचलगंज थाना क्षेत्र के जगजीवनपुर निवासी हरी व राकेश पुत्र शिव मंगल के घर में चोर छत के रास्ते से घुसे। इसके बाद उन कमरों का ताला तोड़ा, जिनमें अलमारी व बक्से रखे हुए थे। अलमारी से एक किलो चांदी के जेवर, बीस ग्राम सोने के जेवर व साठ हजार रुपये चोरों ने पार कर दिए। पड़ोस में ही राकेश के घर से चोर आधा किलो चांदी व चार हजार रुपये ले गए।
विज्ञापन


इसी तरह ताजपुर निवासी गंगाराम के घर से चोरों ने पांच सौ ग्राम चांदी व दस ग्राम सोने के जेवर चोरी कर लिए। गंगाराम के घर को निशाना बनाने के बाद चोरों ने पड़ोसी रामबरन के घर को निशाना बनाया। चोर रामबरन के घर से सौ ग्राम चांदी, दो हजार रुपये नगद व सोने के जेवर उठा ले गए। सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़ितों ने बदरका चौकी प्रभारी जावेद इकबाल को सूचना दी। सूचना पर उन्होंने घटनास्थल पर पहुंच जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed