{"_id":"5baa9057867a557f6d0b0370","slug":"81537904727-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी पति से परेशान महिला ने आग लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराबी पति से परेशान महिला ने आग लगाकर दी जान
Updated Wed, 26 Sep 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नवाबगंज। सोहरामऊ थानाक्षेत्र के गांव निबहरी में पति से विवाद के बाद पत्नी ने आग लगाकर जान दे दी। मायके पक्ष के लोगों ने पति पर शराब पीकर बेटी को जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से पति मौके से फरार है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर पति की तलाश कर रही है।
निबहरी गांव निवासी काजल (24) ने पति सितेश सिंह से सोमवार रात विवाद के बाद केरोसिन डालकर आग लगा ली। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। पति से स्वास्थ्य केंद्र लाया यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति उसे घर लेकर आया और मृतका के पिता अचलगंज के जरगांव निवासी चंद्रकांत सिंह का सूचना दी। पिता ने दामाद सितेश पर बेटी को शराब के नशे में जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है।
बताया कि काजल का विवाह फरवरी 2012 मे सितेश के साथ हुआ था। उसका एक डेढ़ साल का बेटा कृष्णा भी है। सितेश मजदूरी करता है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ सुनीता चौरसिया ने बताया कि पिता की तहरीर पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
- सोमवार रात पत्नी से की मारपीट, घटना के बाद से फरार
- मृतका के पिता ने दर्ज कराया मुकदमा, पुलिस कर रही तलाश