फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   किशोर ने फांसी लगाकर जान देने का किया प्रयास

किशोर ने फांसी लगाकर जान देने का किया प्रयास

Fri, 08 Sep 2017 12:19 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
किशोर ने फांसी लगाकर जान देने का किया प्रयास
दुपट्टे से फांसी के फंदे पर लटका किशोर
विज्ञापन


उन्नाव। शहर की आवास-विकास कालोनी में किशोर ने घर के कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। गनीमत रही कि समय रहते परिजन पहुंच गए। परिजन फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले गए। यहां इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। परिजनों ने डॉक्टरों को घटना की वजह बताने से इनकार कर दिया। हंगामा बढ़ता देख किशोर को कानपुर रेफर कर दिया गया। घटना के पीछे ब्लू व्हेल गेम की चर्चा है। परिजनों के घर पर न होने से पुलिस को भी मामले की खास जानकारी नहीं हो सकी।


आवास-विकास कालोनी के ए ब्लॉक में रहने वाला जयेंद्र अवस्थी (17) पुत्र संतोष अवस्थी गुरुवार सुबह लगभग आठ बजे कमरे में बैठा था। अचानक उसने दरवाजा बंद किया और कमरे में रखे दुपट्टे से फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। शक पर पिता ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा न खुलने पर धक्का दिया। सिटकनी न लगी होने से दरवाजा खुल गया। कमरे के अंदर जयेंद्र दुपट्टे से लटक रहा था।
विज्ञापन



पिता ने आनन-फानन में बेटे को नीचे उतारा। इस बीच परिजन जुट गए। परिजन मोहल्ले के लोगों के साथ जयेंद्र को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां इलाज को लेकर परिजनों ने हंगामा काटा। इमरजेंसी में डॉक्टर व स्टाफ ने फांसी लगाने का कारण पूछा तो परिजनों ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। यह इलाज करने का दबाव बनाने लगे। हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने किशोर को कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि किशोर के फांसी लगाने की सूचना मिली थी। परिजनों से मुलाकात नहीं हो पाई है। फांसी लगाने के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


- आत्महत्या के प्रयास के पीछे ब्लू व्हेल गेम की चर्चा, जिला अस्पताल ले गए परिजन, इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा, हालत गंभीर देख डाक्टर ने किशोर को कानपुर रेफर किया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed