फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   महिला का फंदे से लटका मिला शव, पति-ससुर गिरफ्तार

महिला का फंदे से लटका मिला शव, पति-ससुर गिरफ्तार

Sat, 18 Aug 2018 12:48 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
महिला का फंदे से लटका मिला शव, पति-ससुर गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चकलवंशी। आसीवन थानाक्षेत्र के गांव नई बस्ती में महिला का शव घर के अंदर दुपट्टे से फांसी के फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगाें ने बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर पति व ससुर को गिरफ्तार कर लिया।

नई बस्ती निवासी अंजनी (22) पत्नी योगेश का शव शुक्रवार सुबह घर के अंदर कमरे में दुपट्टे से फांसी के फं दे पर लटकता मिला। ससुराल वालों ने मृतका के मायके में इसकी सूचना भी नहीं दी। शादी में बिचवानी रहे बीरमपुर गांव निवासी कमलेश ने मृतका के पिता औरास के देवतारा निवासी रामऔतार को दी। पिता व अन्य परिजन बेटी की ससुराल पहुंचे। पिता रामऔतार ने बताया कि उन्होंने बेटी का विवाह 11 मई 2017 को किया था। शादी के बाद से घर पचास हजार रुपये लाने को लेकर विवाद होता रहता था।
विज्ञापन


15 अगस्त को भी विवाद हुआ था। उसने बेटी के घर जाकर ससुराल पक्ष से बात की थी और जल्द ही रुपये की व्यवस्था कर देने की बात कही थी। उसके बाद भी ससुराल के लोग नहीं माने और अंजनी को मारकर लटका दिया। पिता की तहरीर पर पति योगेश, ससुर रामकिशन मौर्य व सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आसीवन थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पति व ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



- पिता ने पति सहित तीन पर दर्ज कराया दहेज हत्या का मुकदमा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed