फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   वैन सवार लुटेरों ने खड़े ट्रक से डीजल लूटने का किया प्रयास

वैन सवार लुटेरों ने खड़े ट्रक से डीजल लूटने का किया प्रयास

Mon, 23 Jul 2018 12:13 AM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
वैन सवार लुटेरों ने खड़े ट्रक से डीजल लूटने का किया प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अचलगंज (उन्नाव)। लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर बंथर स्थित हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड के गोदाम में माल उतारने आए ट्रक से वैन सवार लुटेरों ने डीजल लूटने का प्रयास किया। चालक के विरोध करने पर एक लुटेरे ने फायरिंग कर दी। छर्रे चालक के सिर में लग गए। इससे वह घायल हो गया। पुलिस पहुंचने से पहले लुटेरे भाग निकले। घायल को जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देख कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया।


महोबा जिले के थाना श्रीनगर के गांव बिलहरी निवासी मलखान सिंह ट्रक चालक है। शनिवार रात वह बंथर स्थित हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड का माल लेकर आया था। उसके साथ इटावा जिले के थाना भरथना के गांव भैंसई निवासी क्लीनर अखिलेश पुत्र मुकुट भी था। रात अधिक होने से गोदाम बंद हो गया। इस पर चालक मलखान ने लखनऊ-कानपुर हाईवे पर कनौडिया पेट्रोलपंप के निकट ट्रक सड़क किनारे खड़ा किया और दोनों उसमें सो गए। रात करीब तीन बजे वैन सवार तीन लुटेरे आए और ट्रक के बगल में गाड़ी लगा दी। फिर ट्रक के डीजल टैंक में पाइप डालकर वैन में रखे ड्रम में डीजल निकालने लगे। खटपट की आवाज सुन चालक मलखान की नींद खुल गई। उसने जैसे ही खिड़की खोली, वैन सवार एक लुटेरे ने हवाई फायरिंग कर दी। इससे छर्रे मलखान के सिर में लग गए और वह घायल हो गया। इससे क्लीनर अखिलेश भी दहशत में आ गया। उसने सौ नंबर सूचना दी।
विज्ञापन


हाईवे पर डीजल लूट के बाद चालक को गोली मारने की सूचना पर पुलिस हरकत में आई। एसओ फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल चालक को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। क्लीनर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ चोरी व जान से मारने के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी व जान से मारने के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। घायल चालक की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षित नहीं रहा हाईवे का सफर
1- हाईवे लगातार लूट की घटनाएं बढ़ने से सफर अब सुरक्षित नहीं रहा। पुलिस उन्हें रोकने में नाकाम साबित हो रही है। शुक्रवार को औरास थानाक्षेत्र के गांव हैदराबाद रामपुर निवासी अशोक पत्नी सुषमा के साथ शुक्रवार को पुरवा कोतवाली के ऊंचगांव स्थित ससुराल जा रहा था। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अजगैन कोतवलाी के चमरौली मोड़ के निकट काली पल्सर सवार दो लुटेरे ने ओवरटेक कर दंपति को रोका था। लूट का विरोध करने पर गोली मार दी थी। इससे अशोक घायल हो गया था। उसका इलाज कानपुर हैलट में चल रहा था। पुलिस उसके खुलासे का प्रयास कर ही रही थी लुटेरों ने इस घटना को अंजाम दे दिया।

2- बुधवार को हाईवे पर बिचपरी गांव के निकट संचालिए मास्क एग्रो फूड्स लिमिटेड के प्रबंधक रंजीत मिश्रा की कार का सीसा तोड़ गाड़ी में रखा लैपटॉप, बीस हजार की नगदी व जरूरी कागजात पार कर दिया दिया था। घटना के समय चालक बाल कटा रहा था नहीं तो उसके साथ भी हादसा हो सकता था।


-विरोध करने पर झोंकी फायर, चालक के सिर में लगे छर्रे
-पुलिस घायल को लाई जिला अस्पताल, कानपुर हैलट किया रेफर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed